Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आधार कार्ड और शादी के उम्र पर आग बबूला हुए भड़काऊ भाईजान

देश विदेश
आधार कार्ड और शादी के उम्र पर आग बबूला हुए भड़काऊ भाईजान

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी यानी भड़काऊ भाईजान ने तो शपथ ले रखी है कि केंद्र सरकार के हर फैसल का विरोध करना और उसे धर्म से जोड़कर ही अपनी राय देंगे। ओवैसी हमेशा अपने विवादित बयानों के लिए जाने जाते है कभी उनकी पार्टी के नेता तो कभी उनके छोटे भाईजान लोगों को धर्म के नाम भड़काने का काम करते हैं। हाल ही में मोदी सरकार ने लड़कियों की शादी की उम्र 18 से बढ़ाकर 21 साल करने का फैसला किया तो सबसे ज्यादा परेशानी ओवैसी को होती दिख रही है।

शादी की उम्र बढ़ने पर हुआ विवाद: शादी जल्दी नहीं होने पर बच्चे देखते है पोर्न फिल्में

उम्र बढ़ाने के फैसले पर ओवैसी ने कहा कि 18 साल की लड़की अपने वोट से प्रदेश का मुख्यमंत्री और देश का प्रधानमंत्री चुन सकती है तो वह अपनी शादी का फैसला भी कर सकती है। शादी को लेकर ही उम्र बढ़ाने की क्या जरूरत है। विदेशों में भी 16 से 19 साल के बीच शादी की जा सकती है तो भारत में क्यों नहीं की जा सकती। इससे पहले ओवैसी ने कहा था कि बच्चों को जल्दी शादी करके बच्चे पैदा करना चाहिए और घर में बीवी होने से दिमांग भी ठंडा रहता है।


केंद्र सरकार ने आधार कार्ड और वोटर आईडी कार्ड को जोड़ने की तैयारी कर रही है और ओवैसी ने इस पर भी अपने आपत्ति जताई है। ओवैसी ने लोकसभा में नोटिस देते हुए नए इलेक्शन लॉ (संशोधन) बिल 2021 पर आपत्ति जताते हुए विरोध जताया। वोटर आईडी कार्ड को आधार कार्ड से जोड़ने के बाद दो वोटर आईडी कार्ड जैसी धोखाधड़ी खत्म होगी और लोगों को सुरक्षा मिलेगी। सरकार इस फैसले से लोगों के अधिकार खत्म करेगी और इससे कई लोगों को परेशानी होगी।