कांग्रेस के नए अध्यक्ष को लेकर इन दिनों जबरदस्त चर्चा हो रही है और इसी बीच कांग्रेस अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नाम पर मुहर लग चुकी है। बताया जा रहा है कि कांग्रेस अध्यक्ष पद के अधिकृत प्रत्याशी सीएम गहलोत हो सकते है! सोनिया गांधी ने इसका प्रस्ताव रखा था और गहलोत ने इसको स्वीकार किया था।
सैनिटरी पैड में मोबाइल छुपाकर हसीना इस गंदे काम को दे रही थी अंजाम!
लेकिन अब सवाल है कि कांग्रेस में गांधी परिवार के अलावा किसी के पास एक साथ दो पद नहीं हो सकते और ऐसे सीएम गहलोत अगर अध्यक्ष बनते है तो उनको सीएम पद छोड़ना होगा। ऐसा होता है कि राजस्थान का अगला सीमए सचिन पायलट होंगे और इसकी संभावना पूरी तरह से बनी हुई है। लेकिन राजनीति में कुछ भी हो सकता है कहीं लोग डोटासरा के सीएम बनने का दावा कर रहे है।
गहलोत के निर्विरोध निर्वाचन की संभावना है क्योंकि गांधी परिवार के साथ अन्य सभी बड़े नेता गहलोत के नाम पर सहमत है। 24 सितंबर से 30 सितंबर के बीच नामांकन भरे जाएंग और अगर किसी ने गहलोत के अलावा नामांकन नहीं भरा तो वह निर्विरोध कांग्रेस अध्यक्ष निर्वाचित हो जाएंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष पर ऐसे नेता की जरूरत है जो पार्टी को फिर से जिंदा कर सके और सभी नेताओं को साथ लेकर चल सकें। ऐसी काबलियत सीएम गहलोत के पास क्योंकि वह मोदी सरकार को कड़ी टक्कर दे सकते है और उनकी रणनीति का उदाहरण राजस्थान में देखा जा चुका है। गहलोत साफ छवी के नेता है और आने वाले चुनावों में कांग्रेस को इसका बड़ा फायदा होगा। अशोक गहलोत अभी भी अध्यक्ष के लिए राहुल गांधी का नाम आगे कर रहे हैं लेकिन राहुल ने भी संकेत दे दिए है कि जल्द इसका परिणाम मिलेगा।
