किक्रेट एक ऐसा खेल है जिसमें बल्लेबाज की शानदार फॉर्म के बाद एक ऐसा समय आता है जब वह अपने सबसे खराब दौर से गुजरता है और ऐसा ही खिलाड़ी के साथ होता है। ऐसा ही इन दिनों विराट कोहली के साथ हो रहा है क्योंकि विराट की खराब फॉर्म उनके भविष्य पर सवाल उठा रही है। विराट का बल्ला चल नहीं रहा है और उनकी जगह दूसरे खिलाड़ी को मौका नहीं दिया जा रहा है ऐसे में किक्रेट प्रेमी उनकी जमकर आलोचना कर रहे है लेकिन चयनकर्ता इस बात को जानते है कि ऐसा दौर हर खिलाड़ी के जीवन में आता है।
जानलेवा गुस्सा युवक को सरेआम उतारा मौत के घाट, देखें Video
अगर ऐसे समय में उस खिलाड़ी का समर्थन नहीं किया जाता है तो वह फिर अपनी लय में नहीं लौट पाता है इसी वजह से विराट को बार-बार मौका दिया जा रहा है। विराट को एक लंबी पारी की तलाश है जिसके बाद उनका आत्मविश्वास आएगा और इसका फायदा टीम को मिलेगा। टीम इंडिया इन दिनों एशिया कप की तैयारी में लगी हुई है और टीम का ऐलान भी हो चुका है और विराट के लिए यह कप बहुत अहम होने वाला है।
नवंबर 2019 के बाद से विराट के बल्ले से एक भी शतक नहीं निकला है और इसी वजह से उन पर दबाव बना हुआ है। 27 अगस्त से शुरू हो रहे एशिया कप में भारत का मुकाबला पाकिस्तान से होगा और इस मैच में विराट को अपना दम दिखाना होगा क्योंकि पाकिस्तान के खिलाफ विराट का प्रदर्शन बहुत ही शानदार रहता है।
एशिया कप में भारत अपना पहला मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगा और विराट को इस मैच अच्छा प्रदर्शन करना होगा जिसके कारण टीम का सहारा मिलेगा। विराट का बेस्ट स्कोर 183 रन एशिया कप में ही पाकिस्तान के खिलाफ है और इस बार फिर से विराट के फैंस पाक के खिलाफ शानदार शतक की आस लगाए बैठे है।
