एशिया कप में आज पाकिस्तान और हांगकांग के बीच रोमांचक मुकाबला खेला जाएगा । इस मैच के परिणाम से तय होगा कि अंतिम चार में कौनसी टीम जाएगी और वहीं टीम रविवार 4 सितंबर को भारत से भिडे़गी।
Pizza का Order Cancel करने पर कोर्ट ने Zomato को दी ये सजा!
दोनों ही टीमों को एशिया कप में बने रहने के मैच जीतना चाहेगी क्योंकी हारने वाली टीम का सफर आज खत्म हो जाएगा। भारत ने पाकिस्तान और हांगकांग दोनों को हराकर सेमीफाइलन में प्रवेश किया है।
पाकिस्तान और हांगकांग का मुकाबला शारजाह में शाम 7.30 बजे से खेला जाएगा। आज के मैच में पाकिस्तान का पलड़ा भारी नजर आ रहा है और 4 सितंबर को भारत से फिर उसका मुकाबला हो सकता है।
टी20 में पाकिस्तान का पलड़ा भारी है और इसी वजह से उसकी जीत तय मानी जा रही है लेकिन हांगकांग के पास खोन को कुछ नहीं है लेकिन पाने को बहुत कुछ है। इस बार अफगानिस्तान ने बड़ा उलटफेर किया है तो उसी प्रकार इस मैच भी बड़ा उलटफेर हो सकता है।
