Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

आज से शुरू हुआ एशिया कप का महासंग्राम, पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 

खेल जगत
आज से शुरू हुआ एशिया कप का महासंग्राम, पहला मुकाबला श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच 

एशिया कप 2022 का आगाज शनिवार से यूएई में होने जा रहा है। इस टूर्नामेंट के पहले मुकाबले में श्रीलंका और अफगानिस्तान के बीच कड़ी टक्क्र होगी। दोनों ही देशों में हालात ठीक नहीं है और इसके बाद भी दोनों टीमों इसका हिस्सा बनी है।

श्रीलंका की कप्तानी दसुन शनाका करेंगे तो अफगानिस्तान की कप्तानी मोहम्मद नबी के हाथ में है। अफगानिस्तान का पल्डा इस बार भारी है और वह श्रीलंका को हराकर बड़ा उल्टफेर कर सकती है। यह मुकाबला दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। 

Dance के बाद लड़खड़ाते PA Sudhir के सहारे दिखी #sonaliphogat , CCTV खोलेगा पूरा राज! #ViralVideo

भारतीय समय के अनुसार रात साढ़े 7 बजे से शुरू होगा। मैच का लाइव टेलिकास्ट स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न नेटवर्क्स के साथ डीडी स्पोर्ट्स पर होगा। इस टूर्नामेंट में 15 दिन के अंदर 13 मैच मुकाबले होंगे और फिर तय होगा की इस बार यह खिताब किसके नाम रहेगा।


एशिया कप में 6 टीमें भाग ले रही जिनको 2 ग्रुप में बाटा गया है।

ग्रुप एः  भारत, पाकिस्तान और हांगकांग।
ग्रुप बीः  श्रीलंका, बांग्लादेश और अफगानिस्तान।

संभावित प्लेइंग 11

श्रीलंकाः पथुम निसांका, दनुष्का गुणथिलका, भानुका राजपक्षे, चरित असलांका, धनंजय डी सिल्वा, दसुन शनाका, वानिंदु, हसरंगा, महेश तीक्ष्णा, चामिका करुणारत्ने, असिता फर्नांडो और जेफरी वेंडरसे

अफगानिस्तानः नजीबुल्लाह जदरान, हजरतुल्लाह जजई, इब्राहिम जदरान, उस्मान गनी, रहमानुल्ला गुरबाज, मोहम्मद नबी,राशिद खान, मुजीब उर रहमान, नवीन उल हक, नूर अहमद और करीम जनत