चार साल के लंबे इंतजार के बाद एक बार फिर एशिया कप का आयोजन यूएई में होने जा रहा है। 27 अगस्त से इसकी शुरूआत होगी और पहला मुकाबला अफगानिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा तो फाइनल मैच 11 सितंबर को होगा।
एशिया कप की शुरुआत साल 1984 में हुई थी और उस समय टीम इंडिया पहली बार चैंपियन बनी थी। अब तक कुल 14 बार इसका आयोजन हो चुका है। सबसे ज्यादा 7 बार भारत ने यह खिताब अपने नाम किया है तो श्रीलंका ने 5 बार यह खिताब अपने नाम किया है।
2025 में प्यास से तड़पने लगेंगे अरबों लोग!
एशिया कप का आयोजन श्रीलंका में होना था लेकिन श्रीलंका के हालात हालात खराब होने कारण इसे यूएई में शिफ्ट किया गया है। इसमें 6 टीमें हिस्सा ले रही हैं और टीमों को दो ग्रुप में बांटा गया है जो पूरे टूर्नामेंट में 13 मैच खेले जाएंगे।
ग्रुप 1ः भारत, पाकिस्तान और हांगकांग
ग्रुप 2ः श्रीलंका, अफगानिस्तान और बांग्लादेश
