Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

5 राज्यों में सात चरणों में होंगे चुनाव, पहले चरण का मतदान 10 फरवरी और 10 मार्च को होगी मतगणना

रेसिपी
5 राज्यों में सात चरणों में होंगे चुनाव, पहले चरण का मतदान 10 फरवरी और 10 मार्च को होगी मतगणना

पांच राज्यों में होने वाले चुनावों की तारीखों का ऐलान हो गया है। चुनाव आयोग ने इन चुनावों को लेकर सभी प्रकार की जानकारी दी है। पंजाब, उत्तराखंड, गोवा, मणिपुर और यूपी में चुनावी ऐलान हो गया है।

पांच राज्यों में सात चरणों में होंगे चुनाव 

10 फरवरी को पहले की शुरूआत और 7 मार्च को अंतिम चरण का मतदान होगा। 10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना होगी। 

रैली और रोड शो रोक
चुनाव आयोग ने कोरोना के खतरे को देखते हुए 15 जनवरी तक रैली, रोड शो और पदयात्रा पर रोक लगा दी है। कोविड प्रोटोकॉल का पालन सही तरह से करना होगा।

पोस्टल बैलेट से मतदान की सुविधा
80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्तियों के लिए पोस्टल बैलेट से मतदान की व्यवस्था की गयी है।

चुनावकर्मियों का टीकाकरण अनिवार्य होग
सभी चुनावकर्मियों को कोरोना वैक्सीन की दोनों डोज लगानी जरूरी होगी।

आपराधिक श्रेणी वाले उम्मीदवारों की जानकारी know your candidate एप पर उपलब्ध होगी।

2 लाख से ज्यादा मतदान केंद्र होंगे
एक मतदान केंद्र पर अधिकतम 1250 वोटर ही वोट कर सकेंगे। 

5 राज्यों में कुल 18.3 करोड़ मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे।

पांच राज्यों की 690 विधानसभा सीटों के चुनाव होगा।


पहला चरण: 10 फरवरी
उत्तर प्रदेश

दूसरा चरण: 14 फरवरी
उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड, गोवा

तीसरा चरण: 20 फरवरी
उत्तर प्रदेश

चौथा चरण: 23 फरवरी

उत्तर प्रदेश

पांचवा चरण: 27 फरवरी
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

छठवां चरण: 3 मार्च
उत्तर प्रदेश, मणिपुर

सातवां चरण: 7 मार्च
उत्तर प्रदेश

10 मार्च को सभी राज्यों में मतगणना