भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टी20 सीरीज में भारत को पहले मैच शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। इस सीरीज में भारतीय बल्लेबाजों ने अच्छा प्रदर्शन किया लेकिन जब 200 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऑस्ट्रेलियाई टीम ने भारतीय गेंदबाजों की जमकर धुनाई कर दी। इस मैच में खराब गेंदबाजी के साथ फील्डिंग भी हार का प्रमुख कारण बनी।
Hotel में आशिकी करते पकड़े गए पति की जमकर हुई धुनाई, देखें VIDEO
भारतीय टीम ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 208 रनों का स्कोर बनाया था और इस पारी में ऑलराउंडर हार्दिक पंड्या ने 30 बॉल पर नाबाद 71 रनों की शानदार पारी खेली। इस पारी में उनके बल्ले से 5 छक्के और 7 चौके लगे तो दूसरी तरफ केएल राहुल ने 35 बॉल पर 55 रन बनाए। विराट सस्ते में आउट हो गए और कप्तान रोहित भी ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाए।
ऑस्ट्रेलियाई टीम ने 6 विकेट पर 211 रन बनाते हुए यह मैच 4 विकेट से जीत लिया। भारतीय गेंदबाजों का प्रदर्शन बहुत ही शर्मनाक रहा और सभी गेंदबाजों ने जमकर रन लुटाए। इस मैच में 6 गेंदबाजों का प्रयोग किया लेकिन किसी ने अच्छा प्रदर्शन नहीं किया। सीरीज में ऑस्ट्रेलिया1-0 से आगे हो गया है। इस सीरीज को टी20 विश्वकप के अभ्यास मैच की तरह माना जा रहा है।
