IPL 2022 के 12वें मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स ने अपने गेंदबाजों के दम पर सनराइजर्स हैदराबाद को 12 रन से हराकर दूसरी जीत हासिल कर ली है। आईपीएल में लखनऊ की टीम पहली बार शामिल हुई है और इस टीम की कप्तानी KL Rahul के हाथ में है। इस मैच में केएल राहुल ने अपने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन करते हुए टीम के लिए अच्छा स्कोर बनाया।
Scientist की Wife ने अपने ही घर में लूट का बनाया ये प्लान
इस मैच के जीत के हीरो रहे आवेश खान ने बहुत ही शानदार गेंदबाजी करते हुए टीम को जीत दिलाई है। आवेश ने चार ओवर में 24 रन देकर 4 विकेट हासिल किए है। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें 'मैन ऑफ द मैच' का अवॉर्ड मिला। आवेश बहुत खतरनका गेंदबाजी करते हैं और आईपीएल 2021 में भी उनका कमाल देखने को मिला था।
आईपीएल 2021 में वह सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज है जिन्होंने 16 मैचों में कुल 24 विकेट झटक थे। आवेश भारतीय टीम के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह और मोहम्मद शमी को टक्कर दे रहे हैं। इस आईपीएल में उनका प्रदर्शन अच्छा रहता है तो वह भारतीय टीम में अपना स्थान पक्का कर लेंगे।
आईपीएल मेगा ऑक्शन में लखनऊ ने 10 करोड़ में आवेशको अपने साथ जोड़ा है और आवेश खान का बेस प्राइज 20 लाख रुपये था।
सनराइजर्स हैदराबाद की खराब शुरुआत रही है और टीम को पहले मैच में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ 61 रन से हार का सामना करना पड़ा था। लखनऊ की टीम की जीत में आवेश का योगदान सबसे ज्यादा है और आने वाले मैचों में उनका प्रदर्शन ऐसा ही रहा तो इस बार आईपीएल का खिताब लखनऊ की झोली में जाने से कोई नहीं रोक सकता।
