Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बीजेपी महासचिव ने किया राजस्थान के सीएम उम्मीदवार का खुलासा,जानें पूरी खबर

आपणो राजस्थान
बीजेपी महासचिव ने किया राजस्थान के सीएम उम्मीदवार का खुलासा,जानें पूरी खबर

भाजपा महासचिव और राजस्थान-कर्नाटक के प्रदेश प्रभारी अरुण सिंह ने राजस्थान में अगले साल होने वाले चुनाव के लिए सीएम उम्मीदवार को लेकर बड़ा बयान दिया है। क्योंकि राजस्थान में इस बार सीएम उम्मीदवार के कई दावेदार है जिनमे पूर्व सीएम राजे, केंद्रीय मंत्री शेखावत और भूपेंद्र यादव के अलावा कई बड़े चेहरे इस रेस में है। इस बात को ध्यान में रखते हुए इस बार बीजेपी ने किसी को सीएम उम्मीदवार घोषित करने की जगह पार्लियामेंट्री बोर्ड को आगे कर दिया है।

चंद पैसों के लिए नाचने वाली Sapna Choudhry अब कमाती है ढेरों रुपये

लेकिन अरुण सिंह ने कहा कि वह हिमाचल प्रदेश में सीएम जयराम ठाकुर के नेतृत्व में चुनावा लड़ेंगे। बीजेपी ने पीछले 2 चुनावों में पूर्व सीएम वसुंधरा राजे के नेतृत्व में लड़ा था लेकिन इस बार सीएम पद के उम्मीदवार या सीएम फेस पार्लियामेंट्री बोर्ड पर छोड़ा है। बीजेपी ने कई बार सीएम के चेहरे पर चुनाव लड़ा है तो कई जगह बीना सीएम उम्मीदवार के चुनाव लड़ा है। 


राजस्थान में इस बार बीजेपी दो गुटों में बटी हुई है और इसी वजह से बीजेपी ने किसी को सीएम उम्मीदवार बनाने की जगह चुनाव जीतने को प्राथमिकता दी है। पूर्व सीएम राजे ने कई बार शक्ति प्रदर्शन करके दिल्ली के नेताओं को संदेश दिया है तो दूसरी तरफ पूनिया गुट भी राजे को किनारे लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है।