Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

बीजेपी सांसद का दावा: राजस्थान में कांग्रेस जल्द बदलेगी अपना मुख्यमंत्री

आपणो राजस्थान
बीजेपी सांसद का दावा: राजस्थान में कांग्रेस जल्द बदलेगी अपना मुख्यमंत्री

राजस्थान में विधानसभा चुनावा होने में बहुत समय बचा है लेकिन बीजेपी ने कांग्रेस को घेरने की तैयारी अभी से शुरू कर दी है। बीजेपी के बड़े नेताओं का राजस्थान में आने का दौर शुरू हो गया है और कांग्रेस को निशाने पर लेना भी शुरू कर दिया है। कांग्रेस में पायलट और गहलोत की जो दूरियां बनी हुई है वह अभी कम होने का नाम नहीं ले रही है और इस वजह से बीजेपी को उन पर हमला बोलने का मौका मिल रहा है।

बीजेपी सांसद और प्रदेश उपाध्यक्ष सीपी जोशी ने तो इस बार राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को लेकर बड़ा बयान दिया है। जोशी ने कहा है कि चुनावों से पहले सीएम गहलोत की जगह पायलट को सीएम बनाया जा सकता है। इसकी वजह बताते हुए कहा है कि पायलट का दिल्ली दौरा भी इस घटना से जुड़ा है। दिल्ली में बैठे कांग्रेस के नेताओं को लग रहा है कि राजस्थान में इस बार उनकी 20 सीटें भी नहीं आ रही है लेकिन चुनावों से पहले पायलट को सीएम बना दिया जाता है तो सीटों में इजाफा हो सकता है।

​​​​​​​

बीजेपी प्रदेश मुख्यालय में प्रेस वार्ता के दौरान जोशी ने दिल्ली में हो रही सियासी चर्चाओं का खुलासा किया। पिछले दिनों मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा था कि राजस्थान के पूर्व चिकित्सा मंत्री डॉ रघु शर्मा को डेपुटेशन पर गुजरात भेजा गया है। इसी तरह शिक्षा राज्यमंत्री रहे गोविंद सिंह डोटासरा ने भी पीसीसी चीफ बनना स्वीकार किया। 

डोटासरा, रघु शर्मा और हरीश चौधरी आप लोग मंत्री कभी भी बन सकते हैं। आप अपनी इच्छा से मंत्री पद से हटे हो तो जब चाहे वापस मंत्री बन सकते हो। गहलोत ने कहा मैं भी गुजरात का प्रभारी रहा हूँ। इसके बाद पार्टी ने मुझे मुख्यमंत्री बना दिया। राहुल गांधी ने आपको सोच समझकर ही  गुजरात भेजा होगा। इस बयान के बाद पायलट गुट में जबरदस्त खलबली मची हुई है।