Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, SMS के बाहर हंगामा

जयपुर संभाग
भाजपा सांसद किरोड़ीलाल मीणा की तबीयत बिगड़ी, पुलिस पर लगाए गंभीर आरोप, SMS के बाहर हंगामा

पुलवामा शहीदों की वीरांगनाओं की मांगों को लेकर बीजेपी सांसद किरोड़ीलाल मीणा गहलोत सरकार से आर—पार की जंग लड़ने की ठाक चुके है। आधी रात को धरने को जबरन खत्म करने के बाद अब पुलिस ने भाजपा सांसद किरोड़ी लाल मीणा को हिरासत में ले लिया है। इस दौरान मीणा ने पुलिस पर हाथापाई का आरोप लगाया है। हिरासत के दौरान किरोड़ी लाल मीणा की तबीयत खराब हो गई तो उनके अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

इतनी याचना के बाद राक्षस भी पिघल जाए

एसएमएस अस्पताल में उनको भर्ती करवाया गया है और गिरफ्तारी की खबर फैलते ही सांसद के समर्थक सड़कों पर उतरने के साथ अस्पताल के बाहर प्रदर्शन कर रहे है। वहीं दूसरी तरफ दौसा क्षेत्र में भी उनके समर्थकों ने हाईवे पर जाम लगाया है। इस घटना के बाद बीजेपी नेता राजेंद्र राठौड़ भी राज्यसभा सांसद से मिलने एसएमएस पहुंचे, उन्होंने कहा कि पुलिस प्रदेश के गृह मंत्री मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के इसारे पर ऐसा कर रही है।

किरोड़ी मीणा ने ट्वीट किया— पुलिस का एक सांसद के साथ में यह कैसा व्यवहार है। हिरासत में लेने के लिए मेरे साथ धक्का-मुक्की व हाथापाई की गई। मेरे कपड़े फाड़ दिए गए। सरकार कान खोलकर सुन ले-  इस तानाशाही के बाद मैं झुकने और रुकने वाला नहीं हूं। शहीदों की वीरांगनाओं को हर हाल में न्याय दिलवा कर रहूंगा।