Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पाक के बाबर ने तोड़ दिया रिचर्ड्स और कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल जगत
पाक के बाबर ने तोड़ दिया रिचर्ड्स और कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज के पहले वनडे मैच में में बाबर आजम ने अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। बाबर वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे ज्यादा 4 हजार रन बनाने वाले दुनिया के दूसरे बल्लेबाज बनने का रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बाबर ने 4 हजार रन पूरे करने के लिए केवल 82वें वनडे खेले है और अब साउथ अफ्रीका के हाशिम अमला इस लिस्ट में पहले स्थान पर है।

मेरी कोई गलती नहीं, Please Doctors को मत कोसिए, लिखकर Mahila Doctor ने किया Suicide

अमला ने वनडे करियर में 4000 रन पूरे करने के लिए केवल 81 पारी का सामना किया है। लेकिन बाबर ने विवियन रिचर्ड्स, जो रूट, विराट कोहली जैसे बड़े खिलाड़ियों को पीछे छोड़ दिया है।  रिचर्ड्स ने 4000 रन के लिए 88 पारी खेली तो इंग्लैंड के जो रूट ने 91 पारी में यह उपलब्धि हासिल की तो विराट ने 4000 रन के लिए 93 पारी खेली थी। 


बाबर ने अपने वनडे करियर का 18वां अर्धशतक जमाया लेकिन टीम को जीत दिलाने में नाकाम रहे। ऑस्ट्रेलिया ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट पर 313 रन बनाए तो जवाब में पाकिस्तान की टीम 225 रन बनाकर सिमट गई। ऑस्ट्रेलिया 3 मैचों की सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है। एडम जंपा ने गेंदबाजी करके पाकिस्तान के बल्लेबाजों के छक्के छूडा दिए और 10 ओवर में 38 रन देकर 4 विकेट झटके है।