Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पाकिस्तान के खिलाड़ी ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल जगत
पाकिस्तान के खिलाड़ी ने तोड़ दिया विराट कोहली का ये बड़ा रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया और पाकिस्तान के बीच खेली जा रही वनडे सीरीज में बाबर आजम ने बैक टू बैक दो शतक जड़कर ऑस्ट्रेलिया को 2-1 से सीरीज हराने में अहम योगदान दिया है। बाबर ने वनडे क्रिकेट में सबसे तेज 16 शतक जड़ने का रिकॉर्ड अपने नाम करने के साथ विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है। 

ऑस्ट्रेलिया के शानदार 2 शतक लगाने वाले बाबर आजम का वनडे में बैटिंग औसत 59 के पार चला गया है जो विराट कोहली से भी ज्यादा है। विराट कोहली का औसत 58.07 का है तो बाबर का औसत ज्यादा है। 86 वनडे मैच खेलने वाले बाबर आजम ने 59.18 के शानदार औसत से 4261 रन बनाए हैं। 


349 रनों का विशाल लक्ष्य का पीछा करते हुए बाबर ने 114 रन की शनदार पारी खेली थी। बाबर ने इस पारी से पाकिस्तान के पूर्व कप्तान और इमरान खान का 32 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा था। बाबर को पाकिस्तान का विराट कोहली माना जाता है लेकिन उनका प्रदर्शन विराट से भी ज्यादा अच्छा है।

​​​​​​​बाबर ने वनडे में सबसे ज्यादा 16 शतक लगाने के मामले में अपने देश के क्रिकेटर मोहम्मद यूसुफ को भी पछाड़ दिया है। सबसे ज्यादा शतक लगाने वाले दूसरे पाकिस्तानी खिलाड़ी बने है। सबसे ज्यादा 20 वनडे शतक लगाने का रिकॉर्ड सईद अनवर के नाम है और बाबर का बल्ला जिस प्रकार से चल रहा है उसे देखकर लग रहा है जल्द ही वह इस रिकॉर्ड को तोड़कर सबसे ज्यादा शतक लगाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लेंगे।