पाकिस्तान ने नीदरलैंड्स के खिलाफ पहले वनडे में 16 रन से जीत हासिल करके सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। इस जीत में फखर जमां का सबसे अहम योगदान रहा और उन्होंने वनडे करियर का 7वां शतक लगाकर टीम को जीत दिलाने में अहम भुमिका निभाई। फखर ने 109 गेदं पर 109 रनों की शानदार पारी खेली और इसके अलावा पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने 85 गेंद पर 74 रन की पारी खेलकर टीम का स्कोर 314 रनों के पार पहुंचा दिया।
HIV Positive लड़के से Facebook पर हुआ प्यार तो लड़की ने खुद को लगा Ads वाला टीका!
बाबर इंटरनेशनल क्रिकेट में एक खास रिकॉर्ड बनाया है। बाबर ने वनडे की 88 पारी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में पहले स्थान पर पहुंच गए है। बाबर ने कुल 4516 रन बनाने में सफल हुए है। पहले इस लिस्ट में हाशिम अमला, विराट कोहली और विवियन रिचरड्स थे और इन सबको पछाड़ कर बाबर टॉप पर पहुंच गए है। बाबर का प्रदर्शन बहुत ही शानदार है और इसी वजह से वह एक के बाद एक रिकॉर्ड आसानी से तोड़ रहे है।
88 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
1. बाबर आजम रन 4516
2. हाशिम अमला रन 4473
3. विवियन रिचर्ड्स रन 4038
4. शाई होप रन 4026
5. विराट कोहली रन 3886
