Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

विराट को छोड़कर बाबर ने तोड़ दिया वॉर्नर और हेडन का ये बड़ा रिकॉर्ड

खेल जगत
विराट को छोड़कर बाबर ने तोड़ दिया वॉर्नर और हेडन का ये बड़ा रिकॉर्ड

पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान बाबर आजम का प्रदर्शन लगातार शानदार रह रहा है और इसी वजह से वह एक के बाद एक रिकॉर्ड्स की झड़ी लगा रहे है। लेकिन उनके निशाने पर ज्यादातर पूर्व भारतीय कप्तान विराट कोहली के बड़े रिकॉर्ड है जिनको वह तोड़ने का प्रयास कर रहे हैं। 

जब माँ ने कोख में ही कर दिया बच्चे का सौदा तो फिर

बाबर ने पिछले 6 वनडे मैचों में 600 से ज्यादा रन बनाए हैं और ऐसा करने के मामले में वह अब तीसरी स्थान पर आ गए है। 6 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वह अब तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं और उनके आगे कोहली और रॉस टेलर है। 

बाबर ने वेस्टइंडीज के खिलाफ 93 बॉल पर 77 रनों की पारी खेलते ही यह रिकॉर्ड अपने नाम किया है। बाबर ने 6 वनडे मुकाबलों में सबसे ज्यादा रन के मामले में डेविड वॉर्नर और मैथ्यू हेडन को पीछे छोड़ दिया है।  6 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन का रिकॉर्ड रॉस टेलर के नाम है।


लगातार 6 वनडे पारियों में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी

1.रॉस टेलर  - 628 रन
2.विराट कोहली  - 617 रन
3.बाबर आजम  - 614 रन
4.डेविड वॉर्नर  - 595 रन
5.मैथ्यू हेडन - 576 रन