Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

इस टीम के नाम दर्ज हुआ क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

खेल जगत
इस टीम के नाम दर्ज हुआ क्रिकेट इतिहास का सबसे शर्मनाक रिकॉर्ड

किक्रेट अनिश्चिताओं का खेल है और इसी वजह से आए दिन रिकॉर्ड बनते है और टूटते रहते है। लेकिन कई बार ऐसे रिकॉर्ड बनते है जो टीम के लिए शर्मनाक होते है जिसके बारे में सुनकर टीम को बड़ी शर्म आती है। ऐसा ही कुछ वेस्टइंडीज और बांग्लादेश के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में देखने को मिला।

बीवी से परेशान पतियों ने खोला आश्रम, बोले 7 सेकंड भी नहीं रह सकते अपनी पत्नी के साथ

इस मैच में वेस्टइंडीज टीम का शानदार प्रदर्शन देखने को मिला और टीम ने बांग्लादेशी टीम को 103 रनों पर ढेर कर दिया। लेकिन इस मैच में बांग्लादेश की क्रिकेट टीम ने एक बार फिर टेस्ट क्रिकेट में अपने नाम ऐसा शर्मनाक रिकॉर्ड बनाया है जिसे सुनकर हर कोई हैरान हो रहा है।

इस मैच की पहली पारी में बांग्लादेश के छह बल्लेबाज खाता खोले बिना ही आउट हो गए। टेस्ट क्रिकेट में ऐसा पहले भी हो चुका है लेकिन बांग्लादेश के साथ तीसरी बार ऐसा हुआ है। पिछले दिनों श्रीलंका के खिलाफ भी छह बल्लेबाज खाता नहीं खोल पाए थे और एक बार फिर ऐसा ही उनके साथ हुआ है।


बांग्लादेश के लिए सबसे ज्यादा रन बनाने का श्रेय कप्तान शाकिब अल हसन को जाता है, जिन्होंने 51 रन की पारी खेलकर टीम को 100 रनों के पार पहुंचाया। वेस्टइंडीज ने पहले दिन का खेल समाप्त होने तक 2 विकेट पर 95 रन बना लिए है।