Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

सोने से प्यार करने वाला बप्पी लाहिड़ी सोने की बीमारी से हुआ परेशान, फिर हुई दर्दनाक मौत

फिल्मी फीवर
सोने से प्यार करने वाला बप्पी लाहिड़ी सोने की बीमारी से हुआ परेशान, फिर हुई दर्दनाक मौत

देश के जाने माने संगीतकार बप्पी लाहिड़ी का मंगलवार रात 11.45 पर निधन हो गया, बप्पी लाहिड़ी ऑब्स्ट्रक्ट‍िव स्लीप एपनिया और रीकरेंट चेस्ट इन्फेक्शन से ग्रसित थे, उनके निधन के बाद देश में उनके परिवार और प्रशंसकों के प्रति संवेदना व्यक्त की जा रही है, 
बप्पी दा का असली नाम आलोकेश लाहिड़ी है. उन्होंने 70-80 के दशक में बॉलीवुड को एक से बढ़कर एक आइकॉनिक गाने दिए हैं, मिथुन चक्रवर्ती का गाना आई एम ए डिस्को डांसर आज भी लोगों को जुबानी याद है.

पागल प्रेमी ने सरेआम प्रेमिका को उतारा मौत के घाट, Video देख दिल दहल जाएगा

 वो बप्पी दा ही थे जिनकी आवाज ने इस गाने को घर-घर पॉपुलर किया था. बाद में बप्पी दा को डिस्को किंग के नाम से जाना जाने लगा, म्यूजिक लेजेंड बप्पी लाहिड़ी ने 1973 में हिंदी फिल्म नन्हा शिकारी में अपना पहला मयूजिक स्कोर दिया था, हालांकि बीते साल उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि किशोर कुमार की फिल्म बढ़ती का नाम दाढ़ी से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया है. इसके बाद उनके खाते में बाजार बंद करो, चलते चलते, आप की खातिर, लहम के दो रंग, वारदात, नमक हलाल, शराबी, हिम्मतवाला, सत्यमेव जयते, आज का अर्जुन, थानेदार सहित कई फिल्मों के गाने आए. 2020 में बागी 3 का गाना बंकस बॉलीवुड में आखिरी गाना था।
 आपको बतां दे कि बप्पी दा को OSA की परेशानी पिछले एक साल से है, डॉ. दीपक नामजोशी उनका इलाज कर रहे थे, इस गंभीर समस्या के कारण बप्पी दा जुहू स्थित क्रिटिकेयर हॉस्प‍िटल में 29 दिनों तक भर्ती थे, निधन से एक दिन पहले 15 फरवरी को ठीक होने पर वे अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिए गए थे, लेकिन अस्पताल से छुट्टी होने के एक दिन बाद ही बप्पी दा की तबीयत दोबारा बिगड़ गई. उन्हें वापस गंभीर हालत में क्रिटिकेयर अस्पताल लाया गया. 


रात लगभग 11:45 बजे उन्होंने अस्पताल में अपनी आखिरी सांस ली। पीएम मोदी ने ट्वीट कर बप्पी दा को अपनी श्रद्धांजलि दी है, अभिनेता अजय देवगन क्रिकेटर युवराज सिंह ने और कई अन्य सेलेब्स ने भी बप्पी दा को श्रद्धांजलि दी है। बप्पी लाहिड़ी जैसे दिग्गज का यूं अचानक चले जाना बेहद दुखद है।