प्यार ऐसा शब्द है जो कहने और बोलने में बहुत अच्छा लगता है लेकिन इस प्यार के होने पर इंसान का जीवन बदल जाता है। जब प्यार होता है तो वह कुछ नहीं देखता क्योंकि जब दो दिल मिलते है तो वह किसी और की नहीं सुनते है इसके कारण उनकी कहानी इतिहास के पन्नों में दर्ज हो जाती। भारत में टै्रफिक जाम होने पर लोगों का पारा चढ़ जाता है और सरकार को जमकर गालिया देते है।
आज हर इंसान टै्रफिक से बचने के लिए कई उपाय करता है और कई बार तो भगवान से भी प्रार्थना करता है कि उसे इस जाम से बचा लेना। लेकिन आज हम आपको एक ऐसी कहानी बताने जा रहे है जिसमें एक लड़के को लड़की से प्यार हो जाता है तो आप सोच रहे होंगे ये तो बहुत साधारण बात है लेकिन दोनों को प्यार कैसे हुआ यह बहुत ही मजेदार है। बेगलुरू में रहने वाले इस प्रेमी युगल की कहानी टै्रफिक जाम में शुरू जो शादी के मंडप पर जाकर खत्म हुई और जब उन्होंने अपनी प्रेम कहानी बताई तो सबको हैरानी हुई।
महिलाओं की Delivery कराएंगे Ayushmann Khurrana, गुप्त रोगों की समस्या करेंगे दूर
लड़के ने बताया कि ट्रैफिक जाम से उसकी जिंदगी बदल गई। रेडिट यूजर ने सोशल मीडिया पर अपनी बात लिखते हुए कहा एक दिन वह अपनी महिला मित्र को छोड़ने जा रहा था। सोनी वर्ल्ड सिग्नल के पास पहुंचा जहां एजीपुरा फ्लाईओवर का निर्माण कार्य चल रहा था और इसके कारण वह जाम में फंस गया। इस दौरान उसे भुख लगने लगी तो उसने अपना रूट बदल लिया और एक होटल में जाकर दोनों ने डिनर किया।
मेरी दोस्त अब मेरा प्यार बन गया और उस दिन के बाद हम एक दूसरे के करीब आ गए और करीब 3 साल तक उसे डेट करने के बाद शादी का फैसला किया। जिस फ्लाईओवर की वजह से वो जाम में फंसे थे आज भी उसका निर्माणकार्य जारी हैं। लेकिन हमारा घर बस गया है और हम दोनों बहुत खुश है। इस शख्स की लव स्टोरी पर लोगों की कई प्रकार की प्रतिक्रिया आ रही है जो बहुत ज्यादा शेयर हो रही है।
