सुबह उठकर सबसे पहले सभी लोग अपने मुंह को साफ करते है और इसके बाद अपनी दैनिक दिनचर्या को शुरू करते है। लेकिन हाल ही में एक रिसर्च में दावा गया है कि लोग अपने दिन की शुरूआत में कुछ ऐसी गलतियां कर देते है जो उनको बीमार बना देती है। सभी लोग सुबह के समय जीभ, दांत और मुंह की गंदगी साफ करने को लेकर इतने जागरूक नहीं होते है और इसी वजह से उनको मुंह से जुड़ी कई प्रकार की समस्याएं होना शुरू हो जाती है।
प्रज्ञा ठाकुर को आया न्यूड वीडियो कॉल, Video कॉल पर कपड़े उतारने लगी लड़की
अगर आपको मुंह से जुड़ी कोई परेशानी होती है तो आपका पूरा शरीर ही बीमारियों से जकड़ जाएगा। इसमें बताया गया है कि फ्लॉसिंग दांतों की गहराई से सफाई करने का तरीका है जो खाना खाने के बाद दांतों में कुछ फंस जाता है जो आपके मुंह में बैक्टरियां को पैदा करता है। इस गंदगी को साफ करने के लिए एक पतले धागे से दांतों की सफाई की जाती है जो फ्लॉसिंग के नाम से जानी जाती है।
मुंह का बैक्टीरिया शरीर के सभी भागों में फैल जाता है और इसके बाद कई प्रकार की दूसरी बीमारियां आसानी से घर बनाना शुरू कर देती है। इसके कारण पेट दर्द की समस्या, मसूड़ों में दर्द या दांतों के गिरने के साथ दिल के दौरे और स्ट्रोक की संभावना बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।
मुंह में जमा बैक्टीरिया को दूर करने के लिए आपको समय—समय पर अपना रूटीन चेक—अप कराना होगा। आपको दिन में 2 बार ब्रश करना शुरू करें ताकि यह समस्या आपको बीमार नहीं बना सकें। हर 3 महीने में अपना ब्रश बदलना नहीं भूले।
