Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

इस शख्स ने राजनीति के लिए छोड़ा परिवार और शराब से बनायी दूरी, फिर बना सीएम उम्मीदवार 

चुनाव 2023
इस शख्स ने राजनीति के लिए छोड़ा परिवार और शराब से बनायी दूरी, फिर बना सीएम उम्मीदवार 

आने वाले दिनों में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे है और इसके लिए सभी पार्टियां अपने उम्मीदवारों को ऐलान कर रही है। लेकिन इस बार देश की सबसे नयी पार्टी आप ने दिल्ली के बाहर अपनी पकड़ मजबूत बनाने के लिए पंजाब में सीएम उम्मीदवार का ऐलान कर दिया है। आप ने पंजाब में सीएम उम्मीदवार के लिए एक सर्वे करवाया जिसके बाद भगवंत मान को आम आदमी पार्टी ने सीएम पद का उम्मीदवार घोषित किया है।

CM उमीदवार बनने पर Bhagwant Mann के भाषण से भावुक हुए Kejriwal,देखें Video

भगवंत मान पहले ही पंजाब में सांसद है और उन्होंने आप को पंजाब में मजबूत करने के लिए जमकर मेहनत की और इसका परिणाम चुनावों से पहले उनको मिला है। भगवंत मान को पिछले साल आम आदमी पार्टी ने पंजाब का प्रदेश अध्यक्ष घोषित किया था।  राजनीति में आने के बाद मान ने बहुत कुछ खोया है और इस बात का खुलासा उन्होंने ही किया है।

भगवंत मान ने कहा कि राजनीति में आने की वजह से उनकी पत्नी से तलाक हो गया और अब उनके बच्चे भी अब उनसे बात नहीं करते है। इसकी मुख्य वजह उन्होनें बतायी कि राजनीति में होने के कारण मैं उनको ज्यादा वक्त नहीं दे सका इसके बाद हमने अलग होने का फैसला किया। 

तीसरी लहर: रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने बढ़ाई चिंता, मृतकों का तेजी से बढ़ने लगा ग्राफ

इसके बाद उन्होंने कहा कि अब पंजाब ही उनका परिवार है उनके लिए बहुत कुछ करना है। मान पहले बहुत बड़े कॉमेडियन थे और उनको इस काम में बड़ी पहचान मिली इसके बाद वह आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।


भगवंत मान कई बार विवादों में रहे और एक बार उन पर संसद में शराब पीकर आने के आरोप लगे तो उन्होंने शराब नहीं पीने की कसम खाई थी कि वे अब कभी शराब को छूते भी नहीं है।

पंजाब में CM कैंडिडेट चुनने के लिए आप ने लोगों से राय मांगी थी जिसमें 3 दिन में 21.59 लाख लोगों में से 15 लाख लोगों ने भगवंत मान को अपना सीएम चुना है। इसके बाद केजरीवाल ने इस रिजल्ट की घोषणा करते हुए भगवंत मान के नाम का ऐलान किया। विपक्ष ने आप के इस सर्वे को लेकर भी सवाल खड़े कर रहा है।