पति-पत्नी के रिश्ते को शर्मसार करती भरतपुर से एक ऐसी घटना सामने आई है जिसे सुनके रिश्तों पर से भरोसा ही उठ जाए। दहेज हमारे समाज का सबसे बड़ा अभ्रिशाप है जो कई सालों से चला आ रहा है और इसके कारण कई बेटियों की अर्थियां उठी है। लेकिन दहेज की मांग को लेकर हर दिन किसी ना किसी की बेटी पर अत्याचार के बारे में खबर आती रहती है लेकिन इसके बाद भी अपराधी दहेज की मांग करने से डर नहीं रहे है। ऐसा ही एक मामला भरतपुर के कामा थाना का है.
अयोध्या में तनाव की साजिश, मस्जिदों और मजार पर फेंकी आपत्तिजनक चीजें!
जहां एक महिला की शादी 2019 में हरियाणा के पुनहाना में हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज के लिए महिला को प्रताड़ित कर रहे थे। इस वजह से पीड़िता अपने मायके चली गई थी लेकिन महिला के पति ने उसे मनाकर उसे अपने साथ घर ले गया।
इसके बाद पति ने अपने दो रिश्तेदारों को बुलाकर अपने सामने ही पत्नी का गैंग रेप करवाया दिया। इस घोर अपराध को उसने अपने मोबाईल में कैद करवा लिया। इस घटना के बाद पति ने अपनी ही पत्नी को घमकी देते हुए कहा कि तेरे घरवालों ने मुझे डेढ़ लाख रुपये और मोटर साइकिल दहेज में नहीं दीया तो अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी दे डाली।
दहेज नहीं मिला तो मैं यूट्यूब इस वीडियो को डालकर अच्छे पैसे कमा लूंगा। पीड़िता ने बताया कि दहेज के लिए मेरे ससुराल वाले मुझे प्रताड़ित कर रहे थे और पुलिस ने इस मामले की जाचं शुरू कर दी है। जांच के बाद ही पता चलेगा की इस घटना में कितनी सत्यता है और फिर आगे की कार्यवाही होगी। एक पिता कन्यादान करते समय अपनी बेटी का हाथ उस हाथ मे थमाता हैं जो जीवन भर उसकी रक्षा करने का वचन निभाता हैं । पर ये रिश्ता ही जब दरिंदगी की हद पार कर दे तो माँ बाप किसको अपने कलेजे का टुकड़ा सोपेंगे।
