Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान

बीकानेर संभाग
एक क्लिक में पढ़े पूरा राजस्थान

बीकानेर
रोडवेज विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन 
बीकानेर के नोखा में इंद्रा कालोनी मोहल्ला विकास एवं संघर्ष समिति और समस्त मोहल्ले वासियों के द्वारा पूराने रास्ते को पून, खुलवाने और मोहल्ले के विकास में बाधक बन रहे रोडवेज विभाग के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही सभागिय आयुक्त जिन्दाबाद के नारे लगाए गए, रोडवेज की दिवार के पास बने पेट्रोल पंप और पेट्रोल टेंक को अन्य स्थान पर व्यवस्थित करवाने की मांग रखी।

सीकर 
प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत एक दिवसीय दौरे पर 
सीकर में प्रभारी मंत्री शकुंतला रावत ने नवलगढ़ रोड जिला कांग्रेस कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक ली, इसके बाद पत्रकारों से वार्ता करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने जो राहुल गांधी के साथ किया है वह गलत है। पूरा देश इस मामले को देख रहा है तो वहीं उन्होंने राइट टू हेल्थ बिल पर कहा की यह अच्छा बिल है और जनता के हित में है।

राजसमंद 
जमीन हड़पने पर भू माफिया गिरफ्तार
राजसमंद के राजनगर थाना इलाके में जमीन हड़पने के मामले में पुलिस ने भू.माफिया गिरोह के सरगना समेत 7आरोपियों को किया गिरफ्तार। आरोपियों ने परिवार की जमानत कराने के नाम पर बुजुर्ग की साढ़े 25बीघा जमीन की रजिस्ट्री करा ली थी, फिलहाल आरोपीयों से पुछताछ कर रही है पुलिस।

संविदाकर्मियों ने सरकार के खिलाफ छेड़ा आंदोलन

भीलवाड़ा
पिकप की चपेट में आने से हुई मौत
भीलवाड़ा के मांडल आरोबी पर उखड़ी सड़क के चलते बाइक पर सवार भाई बहिन अनियंत्रित हो गएऔर तेज गति से आरही पिकप की चपेट में आ गई। जिसके चलते 10 वी में पढ़ने वाली छात्रा की मौके पर ही मौत होगई वही भीड़ ने मुवावजे की मांग को लेकर नेशनल हाइवे 158 मांडल ब्यावर मार्ग पर जाम लगा दिया है।

झुंझुनू
निर्माण कार्य शुरू होते ही हुआ विवाद 
झुंझुनू के उदयपुरवाटी शहर में शाकंभरी मार्ग पर ठेकेदार द्वारा घटिया निर्माण सामग्री मे सड़क बनाने का आरोप लगाया हैऔर ठेकेदार द्वारा सड़क में नहीं तो पॉलिथीन लगाई जा रही है। और ना ही लोहे के सरिए डाले जा रहे हैं। वहीं स्थानीय ग्रामीणों ने प्रदर्शन करते हुए निर्माण कार्य को बंद करवा दिया निर्धारित सेंटर से सड़क नहीं डालने से लोगों में भारी आक्रोश है।

जोधपुर 
जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट के लूणी थाना क्षेत्र के फींच गांव में 4दिन पहले लापता नाबालिग की बॉडी सोमवार को पानी के टांके में मिली। सूचना मिलने पर लूणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और बॉडी को पोस्टमार्टम के लिए एमडीएम अस्पताल भेजा, परिजनों ने नाबालिग का किडनैप कर हत्या का मामला दर्ज किया है।

फटाफट अंदाज में Rajasthan की आज की सभी बड़ी खबरें

चित्तौड़गढ़ 
सांसद सीपी जोशी पहुंचे चित्तौड़गढ़ 
चित्तौडग़ढ़ में पहुंचे भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व चित्तौड़गढ़ सांसद सीपी जोशी मिडिया से बातचीत में कहा कि चित्तौड़गढ़ का कर्ज तो मेरे जीवन भर रहेगा। मेरे जैसे साधारण कार्यकर्ता को दो.दो बार सांसद बनायाआज प्रदेश अध्यक्ष बनने का गौरव भी मुझे मिला है। चित्तौड़ की धरती को मैं जितना नमन करूं उतना कम है।

बानसूर 
बिजली लाइन की चपेट में आने से युवक की मौत 
बानसूर में बिजली लाइन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। युवक थ्री व्हीलर लेकर अपने खेत में जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में बिजली लाइन के थ्री व्हीलर टच हो जानें से चपेट में आ गया। वही युवक की मौत होने पर गुस्साए परिजनों और ग्रामीणों ने कोटपुतली बाईपास स्टेट हाइवे पर जाम लगा कर बिजली विभाग के खिलाफ़ विरोध किया।

हनुमानगढ़
कोंग्रेस के पदाधिकारियों ने निकाला केंडल मार्च 
हनुमानगढ़ में राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करने से आक्रोशित कोंग्रेस के पदाधिकारियों ने निकाला केंडल मार्च केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की, धर्मशाला में बैठक कर केंद्र सरकार की दमनकारी नीतियों के खिलाफ बोलते हुए प्रधानमंत्री को हिटलरशाही राज बताया । इस मौके पर अनेको कॉंग्रेस के पदाधिकारी मौजूद रहे

फटाफट अंदाज में Rajasthan, देखिये दिनभर की सभी बड़ी खबरें

डूँगरपुर
रक्तदान करने पहुँचे टीम रॉयलके सदस्य
डूँगरपुर में ज़िला अस्पताल में भर्ती मरीज को अर्जेंट ब्लड की आवश्यकता थी।  टीम रॉयल की सोशियल मीडिया टीम ने तत्काल डॉनर से सम्पर्क किया, जिस पर तीन रक्तदाता ब्लड बैंक पहुँचे ओर रक्तदान कियाऔर मरीज की जान बचाई।

झालावाड़
जैन समाज ने निकाली शोभायात्रा
झालावाड़ के सारोला कस्बे में भगवान महावीर की जयंती पर कस्बे में निकाली गई शोभायात्रा व्यापारियों ने जगह जगह किया भव्य स्वागत। शोभायात्रा में झूमते गाते भक्तों ने खूब जयकारे लगाए झंडा बाजार स्थित श्री दिगंबर जैन  मंदिर में सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इस दौरान भक्त बैंड, डीजे व भांगड़ा की धुन पर खूब थिरके। 

डूँगरपुर 
धारदार हथियारों से युवक की हत्या 
डूंगरपुर जिले के दोवड़ा थाना क्षेत्र के पातली गांव में 8.10 युवकों द्वारा युवक की धारदार हथियार से हत्या कर दी। सूत्रों के अनुसार हत्या पुरानी रंजिश को लेकर हुई है वही हत्या के बाद राजपूत समाज और करणी सेना के लोगों ने मोर्चरी में एकत्रित होकर हमलावरों की गिरफ्तारी एवं मृतक के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की पुलिस मामले की तफ्तीश कर आरोपियों को गिरफ्तार करने में जुट गई है!

शोभायात्रा के दौरान दो गुटों के बीच हुई हिंसक झड़प

श्रीगंगानगर
खाटु श्याम जी की भव्य ध्वजा यात्रा निकाली
श्रीगंगानगर में अशोक नगर बी से निकाली खाटु श्याम जी की भव्य ध्वजा यात्रा निकाली ध्वजा यात्रा में सैकड़ों श्रद्धालु नाचते गाते शहर के मुख्य मार्ग मीरा चौक अग्रसेन चौक से होती हुई खाटू श्याम मंदिर प्रांगण में पहुंची। मंदिर प्रांगण में  पहुंचते ही श्रद्धालु बाबा के समक्ष माथा टेक कर अपनी.अपनी मनते बाबा से मांगी।

सीकर 
बदमाशों ने चलाई युवक पर गोली 
सीकर शहर के बद्री विहार में गाड़ी में सवार आए 4बदमाशों ने युवक पर चलाई गोली। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने कारतूस किया जप्त पुलिस घटना के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पुरे मामले को गंभीरता से लेते हुए बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है।

टोंक
बलजीत यादव ने काले कपड़े पहन कर लगाई दौड़ 
बहरोड़ विधायक बलजीत यादव ने टोंक जिले के निवाई में सैकड़ों युवाओं के साथ काले कपड़े पहन कर लगाई दौड़ युवाओं ने फूल मालाओं के साथ बलजीत यादव जिंदाबाद के नारे लगाते हुए गर्मजोशी के साथ स्वागत किया । बलजीत यादव ने बताया कि निवाई 156 विधानसभा है और 200 विधानसभा में काले कपड़े पहन कर दौड़ लगा लूंगा विभिन्न मांगों को लेकर लगा रहे है दौड़।