कोटा
युवक पर बदमाश ने किया हमला कोटा की कुन्हाड़ी थाना इलाके की में एक युवक पर बदला लेने की नीयत से बदमाश ने किया हमला....घायल युवक को अस्पताल में कराया भर्ती....पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच....
अजमेर
महाराणा प्रताप जयंती मनाई
अजमेर के वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती समारोह का हुआ आयोजन.....नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ भी हुए शामिल...आरटीडीसी चेयरमैन धर्मेंद्र राठौड़ ने बताया कि आज हम प्रेरणा ले संप्रभुता के लिए...
कोटा
कांग्रेस पदयात्रा में शामिल हो रहे बीजेपी कार्यकर्ता
कोटा में हाथ से हाथ जोड़ो अभियान के तहत निकाली जा रही पदयात्रा में हर रोज भाजपा कार्यकर्ता कांग्रेस में हो रहे शामिल.....नगरीय विकास एवं स्वायत्त शासन मंत्री शांति धारीवाल ने मीडिया से मुखातिब होते हुए कहा कि पदयात्रा में रोज बीजेपी कार्यकर्ता... कांग्रेस पद यात्रा का स्वागत कर रहे हैं....और कांग्रेस जिंदाबाद के नारे लगा रहे हैं
बूँदी
राणा प्रताप जयंती पर निकाली वाहन रैली
बूँदी में देशभक्ति शौर्य पराक्रमी महाराणा प्रताप जयंती के उपलक्ष में निकाली वाहन रैली.... रैली मं सर्व समाज सहित राजपूत समाज के युवा बुजुर्ग सभी ने बढ़ चढ़कर लिया भाग .....सभी ने वाहन रैली में भगवा पगड़ी पहनकर ,जय महाराणा प्रताप के नारे लगाए
बूंदी
श्रीराम महायज्ञ का हुआ आयोजन
बूंदी में खटकड़ कस्बे में नसरनिया बालाजी बाबा दासू सेवा समिति की ओर से श्री पंच कुंड आत्मक श्रीराम महायज्ञ का हुआ आयोजन ....महायज्ञ का आयोजन नौ दिवसीय कलश यात्रा के साथ हुआ....कलश यात्रा में महिलाए 121कलश लेकर निकालेगी यात्रा
Fatafat : Non-Stop Superfast | Hindi News | Rajasthan News
भीलवाड़ा
महाराणा प्रताप की मनाई जयंती
भीलवाड़ा में मेवाड़ा वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की मनाई 483वी जयंती......आसींद कस्बे में निकाली वाहन रैली ......महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर किया नमन
झुंझुनु
जंगल सफारी की हुई शुरुआत
झुंझुनु के बीड़ में जंगल सफारी की हुई शुरुआत....परिवहन राज्य मंत्री बृजेंद्र ओला ने किया शुभारंभ...वेबसाइट पर ऑनलाइन बुकिंग भी की जा सकती है
बाइट- बृजेंद्र ओला, परिवहन राज्यमंत्री
खेड़ली, अलवर
बिजली लाइन टूटने से महिला की मौत
अलवर में खेड़ली के पिसई गांव में 11हजार केवी की बिजली की लाइन टूटी... 30वर्षीय महिला की हुई मौत....ग्रामीणों ने शव सड़क पर रख लगाया जाम....समझाइश के बाद हुआ धरना समाप्त
श्रीगंगानगर
किसानों का धरना जारी
श्रीगंगानगर में बीझबायला में LNP नहर 5माइनर के किसानों का धरना का 8वा दिन भी जारी....तेज तपत भीषण गर्मी में धरने पर डटे हुए किसान ....किसानों ने दी भूख हड़ताल पर बैठने की चेतावनी
रेनवाल,जयपुर
महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
जयपुर के रेनवाल में महाराणा प्रताप जयंती पर कार्यक्रम आयोजित हुआ....MLA निर्मल कुमावत, भंवर सिंह पलाड़ा समेत कई अथिति रहे मौजूद....वक्ताओं ने महाराणा प्रताप की जीवनी पर डाला प्रकाश,
कोटपूतली ,जयपुर
अभिरुचि शिविर का हुआ शुभारम्भ
जयपुर के कोटपूतली में राजस्थान राज्य भारत स्काउट व गाइड स्थानीय संघ के तत्वाधान में आयोजित हुआ ग्रीष्मकालीन अभिरुचि शिविर..... मुख्य अतिथि कमलेश कुम्हार ने झंडा रोहण कर शुभारंभ किया.....
Shringar Film का ट्रेलर व पोस्टर लॉन्च
जोधपुर
तंबाकू मुक्त राजस्थान का आगाज
जोधपुर में तंबाकू मुक्त राजस्थान का अभियान चलाने वाले राजन चौधरी ने की प्रेसवार्ता.... राजन चौधरी ने बताया कि तंबाकू, सिगरेट , पान मसाला में मिलाया जाने वाले निकोटन पदार्थ शराब पीने से ज्यादा घातक होता है....तंबाकू स्वास्थ्य के साथ पर्यावरण के लिए भी है घातक
माउंटआबू, सिरोही
महाराणा प्रताप की जयंती मनाई
सिरोही के माउंटआबू में महाराणा प्रताप की जयंती मनाई.....उपखंड अधिकारी सिद्धार्थ पलीचनमय ,पूर्व महाराज कुमार देवत सिंह,,पालिकाध्यक्ष जीतू राणा, देवी सिंह देवल समेत विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी मौजूद...प्रतिमा पर किए पुष्प अर्पित
रामगढ़,अलवर
दुष्कर्म,दहेज मामले में आरोपी गिरफ्तार
अलवर के रामगढ़ थाना क्षेत्र में दहेज के लिए विवाहिता की हत्या और दुष्कर्म मामले में एक आरोपी गिरफ्तार..पुलिस को भाई ने दहेज हत्या की रिपोर्ट देने के बाद 3 लोगों द्वारा गैंगरेप के बाद बहन की हत्या करने का आरोप लगाया....पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में किया पेश
BYTE- देशराज गुर्जर, पुलिस उपाधीक्षक
आबूरोड,सिरोही
टेंट खोलते समय युवक की मौत
सिरोही के आबूरोड पर प्रधानमंत्री की आम सभा के बाद टेंट खोलते समय युवक की मौत ....2लाख रुपए का चेक सांसद देवजी एम पटेल ने मृतक की पत्नी व मां को सुपुर्द किया ....प्रतिनिधिमंडल ने मृतक के परिवारों को बंधाया ढाढस
बीकानेर
मकान पर पेड़ टूटकर गिरा
बीकानेर में अचानक एक मकान पर पेड़ टूटकर गिर गया. गनीमत रही कि बड़ा हादसा नही हुआ....पार्षद महेंद्र बडगुजर को सूचना दी..नगर निगम की टीम लेकर मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया
अजमेर
राठौड़ ने गहलोत सरकार पर साधा निशाना
अजमेर में नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ का बयान...प्रदेश की गहलोत सरकार पर जमकर साधा निशाना..कहा - महाराणा प्रताप बोर्ड बनाने की घोषणा की है यह कहीं अन्य बोर्ड की तरह पर्दे के पीछे ना चली जाए..
खेतड़ी, झुंझुनूं
पुण्यतिथि पर हुआ कवि सम्मेलन
झुंझुनूं के खेतड़ी में पूर्व विधायक मालाराम गुर्जर की 36वीं पुण्यतिथि का हुआ आयोजन...मिशन के सचिव स्वामी आत्मानंद महाराज, पूर्व विधायक दाताराम गुर्जर, प्रधान मनीषा गुर्जर ने अर्पित की श्रद्धांजलि..मालाराम विकास समिति के द्वारा हुआ कवि सम्मेलन का आयोजन
Shringar Film का ट्रेलर व पोस्टर लॉन्च
सिंघाना, झुंझुनू
राज्यसभा सांसद का हुआ स्वागत समारोह
झुंझुनू के सिंघाना में राज्यसभा सांसद व बसपा कोऑर्डिनेटर रामजी गौतम पहुंचे .....राजस्थान हरियाणा बॉर्डर पचेरी में हुआ स्वागत....खेतड़ी विधानसभा के बसपा नेता मनोज कुमार घुमरिया के नेतृत्व में किया स्वागत..बसपा नेता मनोज कुमार घुमरिया के साथ सैकड़ों कार्यकर्ता रहे मौजूद
कोटा
तेज रफ्तार ट्रक ने युवक को कुचला
कोटा में पेट्रोल भरवाने जा रहे एक बाइक सवार युवक को तेज रफ्तार ट्रक ने चपेट में ले लिया..हादसे में गंभीर घायल युवक का अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत...पुलिस कर रही पूरे मामले की जांच
खेड़ली,अलवर
महाराणा प्रताप जयंती मनाई
अलवर के खेड़ली में महाराणा प्रताप जयंती मनाई...आकषर्क झाँकीओ से सज्जित शौभायात्रा निकाली....कठूमर खेड़ली क्षेत्र के राजपूतों ने लिया हिस्सा
