बिहार के औरंगाबाद में छठ पूजा की तैयारियों के दौरान के अचानक एक भयानक हादसा हो गया।तैयारियों के दौरान एक घर में प्रसाद बनाते समय शॉर्ट-सर्किट की वजह से अचानक आग लग गई। आग की लपटे धीरे धीरे इतनी ज्यादा बढ़ गई की अचानक गैस सिलेंडर फट गया और 50 से भी ज्यादा लोग आग की लपटों में गंभीर रूप से झुलस गए और कई लोग घायल हो गए।
यमुना के प्रदूषण पर BJP ने किया केजरीवाल सरकार पर कटाक्ष
घटना रात के 2.30 बजे घटी जब गोस्वामी परिवार के सभी सदस्य प्रसाद बनाने में जुटे हुए थे। शॉर्ट-सर्किट हुआ और सिलेंडर ने आग पकड़ ली गैस का रिसाव होने लगा तो गोस्वामी परिवार की चीख-पुकार सुनकर आस-पड़ोस के लोग दौड़े, पुलिस और दमकल को सूचना दी गई और दमकल मौके पर पहुंची। इससे पहले की दमकल आग बुझा पाती अचानक सिलेंडर फट गया और यह भयानक हादसा हो गया। फिलहाल घायलों का सदर अस्पताल और निजी अस्पतालों में इलाज चल रहा है, कईयों की हालत गंभीर है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
