फिल्मी दुनिया में हर कोई हीरो बनना पसंद करता है और उनका सामना विलेन से होता है। लेकिन कई बार देखा गया है कि फिल्मों में हीरो से ज्यादा विलेन का पंसद किया जाता है और इसकी एक्टिंग को देखकर हर कोई उसका दिवाना हो जाता है। 

लेकिन इसके बाद भी लोग विलेन बनना पसंद नहीं करते है बॉलीवुड में ​कुछ ऐसे विलेन हुए है जिनको आज भी याद किया जाता हे और उनका स्टाइल आज भी लोगों को बहुत पंसद है। लेकिन समय के साथ बदलाव आया है और अब विलेन भी स्टालिइश हो गए है और कुछ ऐसे विलेन है जो फिल्म में हीरो से ज्यादा पसंद किए जाते है। पहले हीरो की एक्टिंग देखने के लिए लोग सिनेमाघरों में जाते थे और अब विलेन को देखने जाते है।

अब आर पार के मूड में पायलट ! Rajasthan News | Vasundhara Raje | Ashoke Ghalot

पिछले कुछ सालों में साउथ इंडियन फिल्म को बहुत ज्यादा पसंद किया जाता है। इस इंडस्ट्री के हीरो से ज्यादा इसके विलेन लोगों को पसंद आ रहे है और ऐसा ही एक विलेन अब बॉलीवुड में धमाका करने आ रहा है। नाम है जगपति बाबू और उम्र 60 के पार हो चुकी है लेकिन उनकी एक्टिंग आज भी लोगों को दिवाना बना देती है। उनकी एक्टिंग सलमान खान की फिल्म 'किसी का भाई किसी की जान' में दिखेगी।

जगपति बाबू अब सलमान से टक्कर लेंगे जो बहुत ही मजेदार होगा। जगपति बाबू हिंदी ऑडियंस की पहली पसंद बनते जा रहे है। जगपति ने 33 साल के करियर में एक्टर 170 से ज्यादा फिल्मों में काम किया है। लेकिन अब उनकी पहचान एक विलेन के रूप में हो गई है। इन्होंने भी अपने ​करियर की शुरूआत एक्टर के रूप में की लेकिन समय के साथ वह विलेन के रूप में ज्यादा लोकप्रिय होते गए। जगपति को बेस्ट एक्टर के लिए नंदी अवॉर्ड भी मिला था। 

करियर बहुत उचार—चढ़ाव देखने को मिले और अब लीड एक्टर में दिखने वाले इस हीरो ने विलेन को रोल करना शुरू कर दिया। उनका निगेटिव रोल तो ​हीरो से भी ज्यादा अच्छा लगने लगा और समय बितने के साथ वह एक विलेन स्टार बन गए।