Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

हमेशा के लिए अलविदा हुआ जाबाज बिरा, बेटियों ने दी मुखाग्नि

देश विदेश
हमेशा के लिए अलविदा हुआ जाबाज बिरा, बेटियों ने दी मुखाग्नि

देश के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका की पार्थिव देह को उनकी बेटियों ने मुखाग्नि दी है। कुन्नूर में हुए हेलिकॉप्टर हादसे में रावत और उनकी पत्नी की मौत हो गई थी। उनकी पार्थिव देह को अंतिम दर्शन के लिए रखा गया और कई देशों के लोगों ने उनको श्रद्धांजलि दी।

जनरल रावत की अंतिम यात्रा में भारी भीड़ उमड़ पड़ी और पूरे रास्ते पर लोगों ने फूल बरसाए और शव वाहन के साथ-साथ तिरंगा लेकर भारत माता की जय लगाते हुए साथ दौड़े।  तीनों सेनाध्यक्षों और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने जनरल रावत को अंतिम श्रद्धांजलि दी।


रावत को 17 तोपों की सलामी दी गई और इस दौरान भारी संख्या में मिलिट्री पर्सनल मौजूद थे। रावत और उनकी पत्नी मधुलिका को एक ही चिता पर मुखाग्नि दी गयी।


पीएम ने दी श्रद्धांजलि
दिल्ली स्थित पालम एयरबेस पर आने के बाद प्रधानमंत्री मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने पालम स्थित एयरबेस पहुंच कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। गृह मंत्री अमित शाह ने जनरल बिपिन रावत और उनकी पत्नी मधुलिका रावत को उनके आवास पर 
जाकर श्रद्धांजलि दी।