Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

दो बहनों के बनाए अश्लील वीडियो, फिजिकल रिलेशन के लिए किया ब्लैकमेल

अजमेर संभाग
दो बहनों के बनाए अश्लील वीडियो, फिजिकल रिलेशन के लिए किया ब्लैकमेल

महिलाओं को प्यार के जाल में फंसाकर उनको ब्लैकमेल करने की घटनाएं होती रहती है। लेकिन इस जाल में फंसने से पहले दोनों एक दूसरे से प्यार करते है लेकिन उनका प्यार फिर ब्लैकमेल का खेल बना जाता है। ऐसा ही एक मामला अजमेर में देखने को मिला है जहां दो बहनों को पहले दोस्ती के नाम पर फंसया फिर ब्लैकमेल करके फिजिकल रिलेशन बनाने के लिए दबाव बनाने का गंदा खेल शुरू किया।

BJP विधायक ने साधा Congress पर निशाना | Latest News | Rajasthan Political News | BJP | Congress |

इस घटना का खुलासा तब हुआ जब पीड़ित युवती ने सुसाइड कर लिया। इसके बाद परिजनों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करवाया तो पुलिस ने चार लोगों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि सुसाइड का कारण ब्लैकमेल है क्योंकि आरोपी लंबे समय से मृतका पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव बना रहे ​थे। दोनों चचेरी बहन है और दोनों पर फिजिकल रिलेशन बनाने का दबाव था। आरोपियों की बात नहीं मानी तो उन्होंने पहले चैट और फोटो वायरल कर दी थी।

 सुसाइड से पहले दोनों बहनों ने अपने घर पर सारी घटना के बारे में बता दिया था क्योंकि युवती इतना डिप्रेशन में आ चुकी थी कि उसने यह कदम उठाया। आरोपियों से उनकी पहचान एक साल पहले हुई थी और इस दौरान वह उनसे बात करने लगी। इसके बाद उन्होंने हमारे साथ ब्लैकमेल करने का खेल खेला और उनकी बात नहीं मानने पर उनकी तस्वीरों को वायरल करने की धमकी दी। कई बार उनकी बात मानी लेकिन उनका यह गंदा चलता ही रहा तो बहन बहुत ज्यादा तनाव में थी जिसके कारण उसने ऐसा कदम उठाया।