Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुआ विस्फोट, 2 की मौत 6 घायल

रेसिपी
लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुआ विस्फोट, 2 की मौत 6 घायल

पंजाब के लुधियाना जिला अदालत परिसर में हुए विस्फोट में 2 लोगों की मौत और 6 लोग घायल होने की खबर मिल रही है। घायलों को अस्पताल पहुंचा दिया गया है। धमाके के बाद पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर दिया है। विस्फोट इतना भीषण था कि कोर्ट रूम की दीवारें टूट गई हैं। 

जिला अदालत की कार्यवाही चल रही थी उसी समय अदालत परिसर की दूसरी मंजिल पर विस्फोट उस समय हुआ। दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंच गयी है।

जयपुर नगर निगम हैरिटेज उप चुनाव में बीजेपी और कांग्रेस को मिली जीत

इस विस्फोट का कारण बम ब्लास्ट था या फिर सिलेंडर फटने की वजह अभी तक सामने नहीं आयी हैं। लेकिन शुरूआती जांच में सिलेंडर फटना बताया जा रहा है।

इस घटना के बाद प्रदेश के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा कि मैं लुधियाना जा रहा हूं और मामले की जांच की जाएगी। इसके कारणों का पता लगाकर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की जाएगी।