बॉक्स ऑफिस पर एक्टर कार्तिक आर्यन की फिल्म 'भूल भुलैया-2' जबरदस्त धमाल मचा रही है। रिलीज के 27 दिन बाद भी फिल्म की कमाई लगातार जारी है और इसी वजह से फिल्म 200 करोड़ के क्लब में शामिल होने की तरफ बढ़ रही है। फिल्म ने अब तक 175 करोड़ रुपए से ज्यादा की रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर ली है।
Raat होते ही पति बन जाता है औरत, लगाता है होठों पर Lipstick, बिंदी और फिर करता है..
फिल्म की जरदबस्त सफलता के बाद कार्तिक ने सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर करते हुए कहा 'भूल भुलैया-2' अब सर्टिफाइड ब्लॉकबस्टर फिल्म बन गई है। यह फिल्म कार्तिक के करियर की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई है। ट्रेड एनालिस्टों का मानना है कि यह फिल्म 200 करोड़ की कमाई करने में सफल हो सकती है। फिल्म को 19 जून को OTT प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा।
फिल्म का बजट 65 करोड़ है और चौथे हफ्ते में भी फिल्म की कमाई 1 करोड़ से ज्यादा की रही है। इस फिल्म पर दूसरी फिल्मों के रिलीज का कोई असर नहीं पड़ा है। अनीस बज्मी ने डायरेक्शन में बनी 'भूल भुलैया-2' में कार्तिक के साथ कियारा आडवाणी, तब्बू, राजपाल यादव और संजय मिश्रा भी लीड रोल में हैं। द कश्मीर फाइल्स' और 'सूर्यवंशी' के बाद 175 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली 'भूल भुलैया-2 तीसरी फिल्म है।
