Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

नाबालिग प्रेमिका को दिल दे बैठा पागल प्रेमी फिर किया ऐसा कांड की हुई...

क्राइम
नाबालिग प्रेमिका को दिल दे बैठा पागल प्रेमी फिर किया ऐसा कांड की हुई...

राजस्थान के अजमेर में नसीराबाद के पास आशापुरा गांव में एक महिला की सनसनीखेज हत्या के मामले ने सभी को हैरान कर दिया था। हत्या के बाद लोगों में जबरदस्त आक्रोश देखने को मिल रहा था तो दूसरी तरफ पुलिस ने 24 घंटे में पूरे हत्याकांड का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। इस हत्याकांड की मुख्य वजह प्रेमिका के साथ संबंध और और उसकी प्रॉपर्टी थी।

Dumka से Delhi तक दरिंदगी की दास्तां, एकतरफा प्यार की भेंट चढ़ीं बेटियां!

 30 अगस्त को आशापुरा गांव की रहने वाली वेलिंगटन मेसी ने पुलिस में रिपोर्ट दर्ज करवायी कि उसकी मौसेरी बहन बेला जॉनसन और बड़ी बहन जरीना की गोद ली गयी बेटी गुमशुदा है। इसके बाद उनकी तलाश की गई तो गांव के मकान में तलाशी के दौरानजॉनसन के कमरे में खून के धब्बे मिले और घर के पीछे बावड़ी में देखा तो एक लाश तैरती हुई मिली।

मृतका की पहचान वेलिंगटनके रूप में हुई तो उसकी गोद ली गयी बेटी और उसके दोस्त के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाया गया। पुलिस ने बेटी और उसके आरोपी की तलाश में जुट गई। बताया जाता है कि पढ़ाई के दौरान ही दोस्ती हुई थी और दोनों शादी करना चाहते थे। जिसके लिए बेला भी सहमत थी लेकिन लड़की नाबालिग थी और बेला उसके बालिक होने पर ही शादी करवाना चाहती थी।


लेकिन दोनों इस बात से नाराज थे और दोनों ने सोचा की वह बेला को मारते है तो उसकी सारी जमीन और पैसा उनका हो जाएगा। पहले बेला को मारने का प्रयास किया गया था लेकिन वह उसमे सफल नहीं हुआ। इसके बाद मुख्य आरोपी गौतम अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर इस घटना को अंजाम दिया।