पर्यटन विभाग और भरतपुर जिला प्रशासन की ओर से बुधवार को  ब्रजहोली महोत्सव का आगाज डीग महल से हुआ। इस अवसर पर माननीय पर्यटन मंत्री श्री विश्वेंद्र सिंह जी, भरतपुर संभागीय आयुक्त श्री सांवरमल वर्मा, भरतपुर जिला कलेक्टर श्री आलोक रंजन समेत कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे। 
ब्रज महोत्सव का शुभारम्भ करने पहुंचे माननीय पर्यटन मंत्री श्री विश्वेंद्र सिंह जी का परम्परागत तरीके से  स्वागत  किया गया। डीग महल परिसर में माननीय मंत्री श्री विश्वेंद्र सिंह ने सभी को होली की शुभकमनाएं दी।  


 इस अवसर पर डीग के मेला मैदान में खेलकूद प्रतियोगिताओं जैसे रस्साकशी, कबड्डी, मटका दौड़, नींबू दौड़ सहित दादा-पोता दौड़ आदि खेलों का आयोजन किया गया। 

भरतपुर में कारोबारी पर फायरिंग!

वहीं डीग महल परिसर में दोपहर में मेहंदी, रंगोली और मूंछ प्रतियोगिता के बाद लोक कलाकारों की शानदार मनमोहक प्रस्तुतियां हुई।  शाम को डीग महल परिसर में ही नई दिल्ली के श्रीराम भारतीय कला केंद्र द्वारा मेगा कल्चरल ईंवनिंग का आयोजन किया गया। डीग महल परिसर में दर्शकों को रंगीन फव्वारों ने अपनी ओर आकर्षित किया। 
गौरतलब है कि ब्रजहोली महोत्सव का आयोजन डीग, भरतपुर और कामां में तीन मार्च तक किया जाएगा।