Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

पहली बार लाइलाज कैंसर की वैक्सीन बनाकर अजमेर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

आपणो राजस्थान
पहली बार लाइलाज कैंसर की वैक्सीन बनाकर अजमेर की बेटी ने बढ़ाया देश का मान

इस बात को सभी लोग जानते है कि दुनिया में कैंसर लाइलाज बीमारी बन चुकी है और इसका इलाज अभी तक वैज्ञानिकों के लिए चुनौती बनी हुई है। लेकिन महिलाओं के ब्रेस्ट कैंसर को लेकर एक खुशखबरी आयी है कि राजस्थान के अजमेर जिले की बेटी ने बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। अमेरिका में अजमेर की बेटी डॉ. छवि जैन लाइलाज ब्रेस्ट कैंसर को खत्म करने वाली वैक्सीन तैयारी की है जो जानवरों पर तो असरदार रही है और अब इसका ट्रायल महिलाओं पर करने की तैयारी की जा रही है। 

ओमिक्रॉन के खतरे से बचने के लिए रात में सोने से पहले जरूर करें ये काम

इस वैक्सीन का जानवरों पर सफल परीक्षण होने के बाद अब इसे मनुष्य पर करने की तैयारी चली रही है और ट्रायल के पहले चरण में ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर से प्रभावित 20—25 वर्ष की महिलाओं में दो सप्ताह के अंतर से तीन वैक्सीन दी जाएंगी। इसके बाद उसका परिणाम निकालना जाएगा की यह वैक्सीन कितनी असरदार रही है। इसमें जो तत्व होता है जो ब्रेस्ट कैंसर प्रोटीन पर प्रहार करती है। इस वैक्सीन के बाद एक टीम महिलाओं पर होने वाले साइड इफेक्ट के साथ उनमें कोई प्रतिरोधक क्षमता बनने को लेकर ध्यान रखेगी। 


भारतीय महिलाओं में  ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर का खतरा ज्यादा पाया जाता है और इसकी मुख्य वजह जलवायु और खान—पान है। इस बीमारी का अभी तक कोई इलाज नहीं था लेकिन इस वैक्सीन को लेकर सभी लोगों में एक उम्मीद की किरण जागी है कि शायद इस लाइलाज बीमारी का अब इलाज हो सकेगा। पहली बार इस प्रकार की वैक्सीन का बनना भी सभी के लिए अच्छा है और अब वह दिन दूर नहीं जब कैंसर का इलाज भी आसानी से हो सकेगा।