Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

CBI समन के बाद सत्यपाल मलिक की उल्टी गिनती शुरू,अमित शाह ने दी चेतावनी

दिल्ली-NCR
CBI समन के बाद सत्यपाल मलिक की उल्टी गिनती शुरू,अमित शाह ने दी चेतावनी

जम्मू कश्मीर के अंतिम राज्यपाल रहे सत्यपाल मलिक ने अपने पद पर रहते ​हुए कश्मीर को लेकर और पीएम मोदी के फैसलों को लेकर जमकर आलोचना करते हुए विरोध जाताया था। लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा में वह किसान आंदोलनन और पुलवामा हमले पर सनसनीखेज खुलासे करने के बाद आए है। उनके बयानों को लेकर बीजेपी ने कभी कोई बयान नहीं दिया और उनका निजी बयान देकर पल्ला झाड़ दिया जाता था 

लेकिन अब मलिक की परेशानी बढ़ने जा रही है क्योंकि उनको सीबीआई ने समन भेजा है और दूसरी तरफ गृह मंत्री ने उनकी जमकर आलोचना की है। समन मामले को लेकर विपक्ष ने कहा यह तो होना ही था लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा उस समय हुई जब गृह मंत्री अमित शाह ने उनकी विश्वसनीयता को लेकर सवाल खड़े किए। 

गृह मंत्री अमित शाह ने एक कार्यक्रम में सत्यपाल मलिक के खुलासों से जुड़े सवाल पर पहली बार अपनी बात रखते हुए उनकी हर बात का जवाब दिया। अमित शाह ने कहा कि मलिक की बात सही है तो वे गवर्नर रहते हुए किसके डर से चुप ​थे उस समय उनको यह बात सबके सामने रखनी चाहिए थी। केंद्रीय जांच एजेंसी ने मलिक को 27 या 28 अप्रैल को पेश होने के लिए कहा है। 

चोरों ने चोरी से पहले किया ऐश फिर ले गए लाखों का Cash

CBI से समन मिलते ही मलिक ने कहा

मैंने सच बोलकर कुछ लोगों के पाप उजागर किए हैं।
शायद, इसलिए बुलावा आया है।
मैं किसान का बेटा हूं, घबराऊंगा नहीं।
सच्चाई के साथ खड़ा हूं। 

इस कार्रवाई के बाद पूरे देश में चर्चा होने लगी है कि मलिक की उल्टी गिनती शुरू हो गई है और जल्द ही वह भी जेल में नजर आएंगे। बीजेपी राज में जो भी सरकार के खिलाफ बोला है उसको जेल की हवा खानी पड़ी है। 

इस घटनाक्रम के बाद मलिक को पूरे विपक्ष का साथ मिलना शुरू हो गया है और उनको इस कार्रवाई से लड़ने के सलाह दी जा रही है। लेकिन अब यह साफ हो गया है कि मलिक को जल्द ही बड़े एक्शन का सामना करना पड़ सकता है क्योंकि उन्होंने जो आरोप लगाए है उनको लेकर पुछताछ होगी और उसके आद आगे की काईवाई होगी।