मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को बधाई दी और उन्होंने ट्वीट करते विश्व आदिवासी दिवस पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं। आदिवासी समाज की प्रकृति पूजक के रूप में अपनी एक खास पहचान हैए जो उनके गीत.नृत्य के माध्यम से प्रकट होती हैं। उनके लोकगीतों में प्रकृति से उनके लगाव की झलक स्पष्ट दिखाई देती है।
बिहार में बीजेपी को बड़ा झटका, नीतीश होंगे महागठबंधन के सीएम
आदिवासी समाज ने मातृभूमि की रक्षा के लिए बलिदान दिया है और आजादी के आंदोलन में भी उनका महत्वपूर्ण योगदान रहा है। राज्य सरकार आदिवासी समाज के कल्याण के लिए समर्पित भाव से काम कर रही है। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के साथ ही उनकी सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं।
सीएम गहलोत आदिवासियों के पवित्र धाम मानगढ़ जाएंगे जिसे दूसरा जलियांवाला बाग हत्याकांड की संज्ञा दी जाती है। आजादी के लिए गोविंद गुरु के नेतृत्व में हजारों आदिवासियों ने अपनी कुर्बानी दी थी। आदिवासी दिवस के दिन सीएम गहलोत सियासी संदेश भी देंगे जो आने वाले चुनावों में बहुत कारगर साबित होगा। देश को पहली बार आदिवासी समुदाय से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति चुना गया है। आदिवासी बेल्ट में कांग्रेस का अच्छा प्रदर्शन रहा है लेकिन इस बार उनकी पकड़ कमजोर होती दिख रही है और इसी वजह से आदिवासियों को लेकर गहलोत सरकार ज्यादा ध्यान दे रही है।
