Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

एक बार फिर रीट भर्ती पर सीएम गहलोत ने दिया बड़ा बयान

रेसिपी
एक बार फिर रीट भर्ती पर सीएम गहलोत ने दिया बड़ा बयान

रीट भर्ती को लेकर एक बार फिर सीएम गहलोत ने साफ कर दिया है कि उनकी सरकार पद बढ़ाने के पक्ष में नहीं है और इसकी वजह अन्य लोगों को मौका नहीं मिलने की बात कही है। रीट भर्ती में देरी व ईडब्लूएस वर्ग को शामिल करने के बाद भी उनके कोटे के पद नहीं बढ़ाने को लेकर कई अभ्यर्थी अभी भी शहीद स्मारक पर प्रदर्शन कर रहे हैं। रीट में पद बढ़ाने को लेकर सोशल मीडिया पर सीएम गहलोत से अपील की जा रही है कि वे बच्चों की हित में फैसला लें नहीं तो उनका विरोध किया जाएगा।

REET 50 हजार: पूर्व डिप्टी सीएम सचिन पायलट ने रीट अभ्यर्थियों के लिए CM गहलोत को लिखा पत्र

सीएम ने मई में 20 हजार पदों पर रीट भर्ती कराने का फैसला किया है और रीट भर्ती 2021 में पद बढ़ाने की मांग को गलत बताया है। लेकिन सरकार के कई विधायक पद बढ़ाने के पक्ष में उन्होंने सीएम को पत्र भी लिखा था। प्रदर्शन कर रहे हैं अ​भ्यार्थियों का कहना है कि वह वाजिब मांग कर रहे है और जब ईडब्लूएस वर्ग के लाखों अभ्यर्थियों को शामिल किया गया था इसके कारण उनके कोटे के पद नहीं बढ़ाये गये जबकि अन्य भर्तियों में पद बढ़ाये गये है।

सीएम को इस बात का पता है कि अगर एक बार फिर सरकार बनानी है तो रोजगारों को नाराज नहीं किया जा सकता है लेकिन उनको इस मामले में प्रदर्शन कर रहे अ​भ्यर्थियों से मिलकर उनकी बात सुननी चाहिए। अगर उनकी मांग गलत होती तो सरकार के मंत्री और विधायक पद बढ़ाने के पक्ष में नहीं होते। रीट भर्ती को लेकर अभ्यर्थियों के परिजनों में जबरदस्त गुस्सा देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर सीएम गहलोत का पुताल जलाने के साथ रीट भर्ती में पद बढ़ाने की मांग की जा रही है।

सीएम को इस मामलें में अपने विधायकों और मंत्रियाों से चर्चा करनी चाहिए कि आप ने इन लोगों का समर्थन किस आधार पर किया अगर यह सही मांग है तो इनकी बात पर विचार करना चाहिए। सोशल मीडिया आज ऐसा माध्यम है जहां सरकार के खिलाफ प्रचार करने से जनता में उनके प्रति नाराजगी बढ़ती है। रीट भर्ती 2021 का मुख्य आरोपी भजन लाल अभी भी पुलिस की गिरफ्त से दूर है और इसी वजह से बेरोजगारों में सरकार के प्रति गुस्सा बढ़ रहा है। शहीद स्मारक पर महेन्द्र शर्मा रीट में पद बढ़ाने के लिए उनका साथ दे रहे हैं।