Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

REET: CM गहलोत ने लिया बड़ा फैसला, जारौली के बाद इस मंत्री पर लटकी इस्तीफे की तलवार!

आपणो राजस्थान
REET: CM गहलोत ने लिया बड़ा फैसला, जारौली के बाद इस मंत्री पर लटकी इस्तीफे की तलवार!

रीट भर्ती परीक्षा पेपर आउट प्रकरण में हर दिन नए—नए मोड़ देखने को मिल रहे है। सीएम गहलोत रीट को लेकर अब सख्त रवैया अपना लिया है और देर रात तीन बड़े निर्णय लेकर सबको हैरान कर दिया है। सबसे पहले माध्यमिक शिक्षा बोर्ड के अध्यक्ष डीपी जारोली को बर्खास्त किया इसके साथ ही रिटायर्ड जज की अध्यक्षता में कमेटी बनाने और भविष्य में होने वाली परीक्षाओं में गड़बड़ी को रोकने के लिए जरूरी कदम उठाने पर फैसला किया है।

Neha के बाद Anamika Amber की यूपी चुनाव में एट्री,देखें VIDEO

रीट भर्ती के कारण लाखों अभ्यर्थी को चिंता सता रही है कि भर्ती कैंसिल होगी या नहीं अगर ऐसा नहीं होता है तो पेपर जिन लोगों के पास पहुंचा है तो उनको कैसे पकड़गे। सरकार पहले तो इस बात का दावा कर रही थी पेपर लीक नहीं हुआ अब सरकार लीक होने पर कोई जवाब नहीं दे रही है लेकिन बोर्ड के अध्यक्ष को पद से बर्खास्त कर दिया। पेपर लीक में कई लोग गहलोत सकरार के मंत्री और कई बड़े अधिकारियों की मिलीभगत का आरोप लगा रहे हैं।

दूल्हा-दुल्हन ने थाने में गुजारी अपनी पहली रात, जानिए क्या है मामला,देखें VIDEO

अगर अब कोई भी सरकारी अधिकारी-कर्मचारी इससे जुड़ पाया जाता है तो उसे सस्पेंड किया जाएगा और दोषी पाए जाने पर बर्खास्त किया जाएगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी परीक्षा में अनियमितता बर्दाश्त नहीं कि जाएगी क्योंकि इसके कारण लाखों बच्चे की भविष्य पर असर पड़ता है।


विपक्ष के कई बड़े नेता इस बात का दावा कर रहे है कि रीट भर्ती का पेपर आउट कराने में गहलोत सरकार के मंत्री का भी हाथ और इसी वजह से सरकार इस मामले की जांच सीबीआई से कराने में डर रही है। अगर सरकार आने वाले दिनों में भर्ती को कैंसिल करती है तो सवाल उठ़ेगा कि इनते दिनों बाद यह फैसला क्यो लिया गया।

इस मामले में तकनीकी शिक्षा मंत्री सुभाष गर्ग और बोर्ड अध्यक्ष डीपी जारौली का संबंध बताया जा रहा है। गर्ग और जारौली एक साथ शिक्षक रहे हैं और इसी वजह से उन पर आरोप लगाए जा रहे हैं। विपक्ष के नेता मंत्री जी का इस्तीफा मांग रहे हैं।