Sunday, 4 October 2026
अभी का दौर

चुनावी राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति में हुआ भारी इजाफा, आम जनता तरसती रही

रेसिपी
चुनावी राज्यों में बीजेपी के मुख्यमंत्रियों की संपत्ति में हुआ भारी इजाफा, आम जनता तरसती रही

आने वाले दिनों में देश के 5 राज्यों में विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं और सभी उम्मीदवारों ने अपना नामांकन दाखिल कर दिया है। इस नामांकन के आधार पर एक बात का खुलासा हुआ है कि 5 राज्यों में से 4 राज्यों में बीजेपी की सरकार है और एक में कांग्रेस की सरकार है। मौजुदा सीएम ने अपनी संपत्ती के बारे में बताया तो हैरान करने वाली जानकारी मिली है बीजेपी के 4 सीएम में से 3 सीएम की संपत्ती में भारी इजाफा हुआ है। 

यूपी, उत्तराखंड और गोवा के मुख्यमंत्रियों की संपत्तियां में जबरदस्त इजाफा हुआ है।  इन पांचों राज्यों के मुख्यमंत्रियों की आय और संपत्ति की तुलना आम आदमी कमाई के लिए तरसता रह गया। 

1. उत्तर प्रदेश
सीएम योगी आदित्यनाथ की संपत्ति 5 साल में 60 प्रतिशत तक बढ़ने की बात सामने आ रही है और उनकी संपत्ति 60 लाख रुपये बढ़ी है। अभी उनके पास 1.54 करोड़ रुपये की संपत्ति होने की जानकारी दी है। 

2. उत्तराखंड
सीएम पुष्कर सिंह धामी का कार्यकाल बहुत छोटा है लेकिन पांच साल की बीजेपी सरकार के दौरान धामी की संपत्ति 580 फीसदी बढ़ गई है। 2017 में उनके पास 50 लाख रुपये की संपत्ति थी जो 2022 में बढ़कर 3.34 करोड़ रुपये हो गयी है।

​​​​​​​

3. गोवा
सीएमम प्रमोद सावंत मुख्यमंत्री की संपत्ति 215% बढ़ी है और 2017 में उनके पास 2.78 करोड़ रुपये की संपत्ति थी जो 2022 में बढ़कर 8.76 करोड़ रुपये तक पहुंच गयी है।

4. पंजाब
सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की संपत्ति में 5 साल में कम हुई है। 2017 में उनके पास 14.51 करोड़ रुपये की संपत्ति थी जो 2022 घटकर 9.45 करोड़ रुपये की संपत्ति रही है।

5. मणिपुर
सीएम एन. बीरेन सिंह की संपत्ति में थोड़ी कमी आई है और 2017 में 1.56 करोड़ रुपये की संपत्ति बताई थी जो 2022 में घटकर 1.36 करोड़ रुपये की संपत्ति शेष है।