Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

21 मार्च को दूसरी बार शपथ लेंगे बाबा बुलडोजर, एक लाख लोग होंगे शामिल

उत्तर प्रदेश
21 मार्च को दूसरी बार शपथ लेंगे बाबा बुलडोजर, एक लाख लोग होंगे शामिल

यूपी विधानसभा चुनाव में दूसरी बार भाजपा ने स्‍पष्‍ट बहुमत के साथ सरकार बनाने की तैयारी शुरू कर दी है। सीएम योगी ने बंपर जीत के साथ 21 मार्च को दोबारा मुख्‍यमंत्री पद की शपथ लेने जा रहे है। इस ऐतिहासिक जीत को यादगार बनाने के लिए शपथ ग्रहण समारोह को भव्‍य बनाने की तैयारी हो रही है। 

योगी के शपथ ग्रहण समारोह में लगभग 1 लाख लोगों के शिरकत होने की संभावना बताई जा रही है। इस शपथ ग्रहण समारोह में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, अमित शाह,भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्र सरकार के सभी मंत्रियों सहित भाजपा शासित राज्यों के मुख्यमंत्री और विपक्ष के वरिष्ठ नेताओं को आंमत्रित किया गया है। 


इस समारोह के लिए 200 से ज्यादा VVIP की एक लिस्ट तैयार है जो इस समारोह में भाग लेंगे। विपक्ष से सोनिया गांधी, प्रियंका गांधी, राहुल गांधी मुलायम सिंह यादव, अखिलेश यादव, मायावती समेत विपक्ष के कई नेताओं को निमंत्रण भेजा जाएगा। इस सरकार के आने से 2024 लोकसभा चुनावों में बीजेपी की राह आसान हो सकती है।