आईपीएल 2022 इस बार चेन्नई सुपर किंग्स के लिए किसी बुरे सपने से कम नहीं है क्योंकि आईपीएल के इतिहास में पहली बार टीम को शुरूआती 3 मैचों में हार मिली है। चेन्नई की लीग के 15वें सीजन में तीन मैचों में लगातार तीसरी हार ने कई सवाल खड़े कर दिए है। इस सीजन में धोनी की जगह जडेजा को कप्तान बनाया है लेकिन इसके बाद से ही टीम को इतनी शर्मनाक हार का सामना करना पड़ रहा है। पंजाब किंग्स ने 180 रन का मजबूत स्कोर बनाया तो इसके जवाब में चेन्नई की टीम 18 ओवर में 126 रन बनाकर ढेर हो गयी।
WIFI में Camera लगाकर Hotel में आने वाले पति-पत्नी के बनाए जाते थे अश्लील Video
कप्तान रविंद्र जडेजा ने अभी तक ना तो कप्तानी से प्रभावित किया है ना ही अपने बल्ले से और इसी वजह से टीम को शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा है। पिछले सीजन में ऑरेंज कैप जीतने ऋतुराज गायवाड़ इस बार तीन मैच में 2 ही रन बना सके हैं। जडेजा हार के लिए बल्लेबाजों को जिम्मेदार ठहराया है।
जडेजा ने ऋतुराज के फॉर्म को लेकर सवाल खड़े किए और कहा कि जब यह खिलाड़ी अपनी लय में लौटेंगा तो टीम को ताकत मिलेगी।
आईपीएल 2022 के प्वाइंट्स टेबल की बात करे तों इस बार सबसे ऊपर चार अंकों के साथ राजस्थान रॉयल्स है और वहीं सबसे नीचे सनराइजर्स हैदराबाद की टीम है। सीएसके ने 3 मैच गंवाए है और इसी वजह से वह 9वें पायदान पर है।
धोनी ने मैच में अपने हिसाब से कप्तानी की है लेकिन इसके बाद भी वह टीम को जीत नहीं दिला सके। इस बार धोनी की कप्तानी नहीं होने का असर है या खिलाड़ियों का बदलाव जो शर्मनाक हार के लिए जिम्मेदार है।
