हिंदू धर्म में साल में दो बार नवरात्रि का त्योहार मनाया जाता है और 9 दिनों तक मां दुर्गा के 9 रूपों की पूजा की जाती है। हिंदू पंचांग के अनुसार चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि को नवरात्रि का आरंभ होगा और इस बार नवरात्रि का त्योहार 22 मार्च से शुरू होगा। इस बार नवरात्रि पर बेहद शुभ संयोग बन रहे है जो आपके जीवन में बड़ा बदलाव ला सकते हैं।

Gehlot सरकार बना रही हैं डर का माहौल - Ramlal Sharma

शुभ संयोग
चैत्र नवरात्रि का पर्व 22 मार्च से शुरू होगा। ब्रह्म योग सुबह 9 बजकर 15 मिनट से शुरू हो जाएगा जो कि 23 मार्च तक रहेगा। इस दौरान मां दुर्गा का जाप करने से आपके दुश्मनों का हमेशा के लिए नाश हो जाएगा।

शुभ मुहूर्त
बुधवार, 22 मार्च 2023 को घटस्थापना के मुहूर्त सुबह 06 बजे से शुरू होगा जो रात 8 बजे तक रहेगा। 

पूजन विधि
कलश स्थापना से पहले आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा। कलश स्थापना से पहले लाल रंग का कपड़ा बिछाकर माता रानी की प्रतिमा के नीचे बिछा दें। इसके बाद कलश पर मौली बांध दें और उस पर स्वास्तिक का निशान बनाए। इसके बाद सुपारी, फूल, इत्र, पंच रत्न और फल रखें। इसके बाद आप मां दुर्गा की आरती करें और मीठाई का भोग लगाए।