Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

नवतेज फाउंडेशन ने मारवाड़ जंक्शन के बच्चों के सपनों को दी उड़ान

रेसिपी
नवतेज फाउंडेशन ने मारवाड़ जंक्शन के बच्चों के सपनों को दी उड़ान

आज राजस्थान के पाली जिले के मारवाड़ जंक्शन में नवतेज फाउंडेशन की तरफ से “मेरे सपनों की उड़ान” सहयोग से मिलेगा सामर्थ्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम के द्वारा मारवाड़ जंक्शन के जरूरतमंद बच्चों के सपनो को उड़ान देने की एक पहल की गई।

जानिए चोरी करने आए चोर ने क्यों किया महिला को KISS


नवतेज फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक मधु धाकड़ ने बताया कि मेरे सपनो की उड़ान, सहयोग से मिलेगा सामर्थ्य कार्यक्रम के तहत क्षेत्र की विभिन्न स्कूलों के 200  जरूरतमंद बच्चो को स्कूल यूनिफॉर्म वितरण की गई। यूनिफ़ॉर्म पा कर कार्यक्रम में मौजूद बच्चों के चेहरे खिल उठे। सभी बच्चे बेहद ही खुश नजर आए। कार्यक्रम के दौरान पाली भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष मनोहर कंवर, कांग्रेस नेता डॉ पोपट भाई पटेल, करणी सेना प्रदेश मंत्री और पार्षद लक्ष्मणदास सावलानी, सोनू जैन, एडवोकेट प्रमोद सेन, कांग्रेस पूर्व नगर अध्यक्ष हिमांशु मीणा, बजरंग गो सेवा समिति के अध्यक्ष पूरनसिंह सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।


कार्यक्रम में नवतेज टीवी के एडिटर इन चिफ रोहित तिवारी भी मौजूद रहे। इस दौरान मारवाड़ जंक्शन की जनता ने दिल खोल कर रोहित तिवारी और मधु धाकड़ का स्वागत किया और उनके द्वारा किये गए कार्य की सरहना करते हुए उनका आभार प्रकट किया। नवतेज टीवी के एडिटर इन चिफ रोहित तिवारी और नवतेज फाउंडेशन की राष्ट्रीय संयोजक मधु धाकड़ ने सभी को धन्यवाद दिया।