Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

जयपुर में ऑनलाइन एग्जाम में नकल कराने वाले गिरोह का भांडाफोड, कई कोचिंग संचालक भी शामिल

रेसिपी
जयपुर में ऑनलाइन एग्जाम में नकल कराने वाले गिरोह का भांडाफोड, कई कोचिंग संचालक भी शामिल

प्रदेश में नकल गिरोह इतना ज्यादा सक्रिय हो गया है कि वह किसी भी परीक्षा पारर्दशी तरीके से नहीं होने दे रहा है। शनिवार को टेक्निकल असिस्टेंट की परीक्षा के पेपर को लीक करने के लिए हाईटेक नकल गिरोह का भांडाफोड़ हुआ है।

इस जंगल में आते ही हो जाती है सुसाइड करने की इच्छा, जो गया लौटकर नहीं आया! Suicide Forest of Japan

इस गिरोह का सरगना जयपुर के कानोता में कम्प्यूटर सेंटर चलाता है। नकले करने वाले 7 लोग ऑनलाइन होने वाली परीक्षा में नकल की तैयारी में लगे थे। इस गिरोह में प्रदेश के 20 कोचिंग संचालक भी शामिल थे। मोबाइल पर लेपटॉप से सेंटर के सर्वर को हैक करके नकल करवाने का काम किया करते थे। 

आगरा रोड पर आर.जे.स्टेडी पोइंट कोचिंग संस्थान का संचालक इसमें शामिल है। इसके कोचिंग संस्थान पर ही ऑनलाइन एग्जाम का पेपर हैक करने की तैयारी चल रही थी। नकल गिरोह ने एग्जाम सेंटर्स में मौजूद कर्मचारियों से मिलकर परीक्षा सेंटर में मौजूद सर्वर और इससे जुड़े कम्प्यूटर सिस्टम को हैक करना था।


जयपुर के कानोता में बैठकर प्रदेश के 5 जिलों में अभ्यर्थियों को नकल करवाने वाले थे और इस गिरोह में प्रदेश के 20 कोचिंग संचालक शामिल है। ऑनलाइन एग्जाम में कंप्यूटर हैक कर नकल करने के लिए 5 से 10 लाख रूपए लेने की बात भी सामने आ रही है।