हम सब के शरीर के कई हिस्सों में छोटे-छोटे काले या लाल बिंदू की तरह निशान होते है जिन्हें तिल कहा जाता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार चेहरे पर अगर कोई तील है तो उसको देखकर आप अपना भविष्य जान सकते हैं। ये तिल चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के साथ आपकी किस्मत भी बदल देते हैं। सभी तिल अच्छे नहीं होते कुछ तिल अशुभ माने जाते हैं जिनको देखकर आप पहले ही सर्तक हो जाए।
ताजमहल बना अभिशाप, कुंवारों की नहीं हो रही शादी!
होंठ पर तिल
होंठ के दांए तरफ तिल होने से जीवनसाथी अच्छा मिलता है और जिंदगी भर वह साथ देता है।
होंठ के बाएं तरफ तिल होना सही नहीं माना जाता है।
आईब्रो पर तिल
आईब्रो पर तिल होने से आपके जीवन में पैसों की कमी नहीं आती है और आपका नाम पूरी दुनिया में अलग पहचान बनाता है। ऐसा व्यक्ति बहुत बुद्धिमान होता है।
माथे पर तिल
माथे के बाईं तरफ तिल का होना शुभ नहीं माना जाता और ऐसे लोग पैसों के लिए तरसते है।
गाल पर तिल
दाएं गाल पर तिल होनो आर्थिक लाभ दिलाता है।
बाएं गाल का तिल हमेशा नुकसान का संकेत है।
