इंडियन प्रीमियर लीग 2023 के 33वें मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स ने कोलकाता को हराकर जीत की हैट्रिक लगा दी है। ईडन गार्डन्स मैदान पर कोलकाता नाइट राइडर्स को 49 रन से हराकर नया रिकॉर्ड बना दिया है। इस जीत के हीरो अजिंक्य रहाणे रहे है जिनकी तुफानी बल्लेबाजी के आगे कोलकाता के गेंदबाजों की हवा ही निकल गई।
चेन्नई ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 4 विकेट पर 235 रन बनाए जो इस सीजन का सबसे विशाल स्कोर था। इस विशाल लक्ष्य का पीछा करने उतरे कोलकाता ने पूरी ताकल लगाई लेकिन वह 8 विकेट पर 186 रन ही बना सकी और 49 रनों से मैच को गंवा दिया। इस जीत के साथ चेन्नई 7 मैचों में 5 जीत के साथ 10 अंक लेकर अंक तालिका में टॉप पर पहुंच गई है।
Police के सामने खालिस्तानी समर्थक ने किया Surrender
रहाणे-दुबे की आतिशी पारी
अजिंक्य रहाणे ने शिवम दुबे के साथ मिलकर मात्र 32 गेंदों में 85 रनों की साझेदारी कर डाली। रहाणे ने 11 गेंद पर 33 और शिवम दुबे ने 21 गेंद पर 50 रन बनाए। इसके बाद रहाणे ने 29 गेंदों में 71 रन की नॉटआउट पारी खेलकर टीम को 200 रनों के पार पहुंचा दिया।
