इंडियन प्रीमियर लीग का आगाज 31 मार्च से होने जा रहा है और पहला मैच महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स और डिफेंडिंग चैम्पियन गुजरात टाइटन्स के बीच खेला जाएगा। दूसरा सीजन खेल रही गुजरात टीम की कप्तानी हार्दिक पंड्या के हाथ में और इस बार वह फिर से चैम्पियन बनने की तैयारी में है।
कप्तान धोनी की जगह ऑलराउंडर रवींद्र जडेजा को कप्तानी दी गई लेकिन वह कप्तानी का दबाव नहीं झेल सके और उनकी टीम का प्रदर्शन बहुत शर्मनाक रहा है। चेन्नई आईपीएल के इतिहास के सबसे सफल कप्तान माने जाते है और उन्होंने नई टीम राइजिंग पुणे सुपरजाएंट्स की जिम्मेदारी भी संभाली थी। इस बार धोनी के साथ रहाणे , स्टोक्स और दीपक चाहर है जो पहले उनके साथ खेल चुके है।
कैसे मनाए माँ सिद्धिदात्री को और प्राप्त करें सुख, समृद्धि
धोनी की कप्तानी में इस टीम ने सबसे ज्यादा 9 बार 2008, 2010, 2011, 2012, 2013, 2015, 2018, 2019 और 2021 फाइनल खेला है। 4 बार 2010, 2011,2018 और 2021 खिताब भी जीता है। इस बार धोनी जीत का पंच मारने की तैयारी में और यह सीजन उनका अंतिम सीजन होगा।
चेन्नई टीम
महेंद्र सिंह धोनी,डेवॉन कॉन्वे, ऋतुराज गायकवाड़, अंबति रायुडु, रवींद्र जडेजा,मोईन अली,शिवम दुबे, दीपक चाहर, अजिंक्य रहाणे, बेन स्टोक्स, शेख रशीद, निशांत और अजय मंडल
