मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हवाई सर्वेक्षण से राज्य के बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया और प्रभावित लोगों से मिलने शेल्टर होम पहुंचे। पहले बूंदी जिले में अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लिया और इसके बाद उन्होंने कोटा जिले में आई बाढ़ की स्थिति का मुआयना किया।
क्या BJP रच रही है Kejriwal सरकार को गिराने की साजिश?
इस दौरान नगरीय विकास मंत्री शांति धारीवाल, विधायक रामनारायण मीणा व सांगोद के विधायक भरत सिंह कुंदनपुर सीएम के साथ रहे। कोटा में राहत कैंप में मौजूद अतिवृष्टि प्रभावित लोगों से मुलाकात कर सीएम ने वहां की व्यवस्थाओं की जानकारी ली और प्रशासन ने काम किया उसकी प्रशंसा की।
कोटा संभाग में अनेक जगह बाढ़ के हालात बने हुए और अभी भी चंबल नदी उफान पर है। सीएम ने लोगों की हर प्रकार से मदद करने के निर्देश दिए है और जल्द नुकसान का आंकलन पूरी रिपोर्ट सौंपी जाएगी। इससे पहले पूर्व सीएम वंसुधरा राजे ने भी बाढ़ प्रभावित इलाकों का दौरा किया था।
