Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

वैक्सीन लगने के बाद बच्चों में दिख सकते है ये साइड इफेक्ट, नहीं बरतें लापरवाही

रेसिपी
वैक्सीन लगने के बाद बच्चों में दिख सकते है ये साइड इफेक्ट, नहीं बरतें लापरवाही

कोरोना की तीसरी लहर के शुरू होने के साथ भारत में बच्चों को वैक्सीन लगनी शुरू हो गयी है। दुनिया के कई देशों ने तो बहुत पहले ही वैक्सीन लगानी शुरू कर दी लेकिन भारत में 3 जनवरी से देश भर में 15 से 18 वर्ष की आयु के बच्चों को कोरोना की वैक्सीन दी जा रही है। इस वैक्सीन को लेने के बाद कुछ बच्चों में साइड इफेक्ट भी हो सकते हैं और यह एक सामान्य प्रकिया होती है जो वैक्सीन लगने के बात होती है।

कोरोना की तीसरी लहर का कहर शुरू, रिकॉर्ड तोड़ मरीजों ने उड़ाए होश

राज्य सरकारों ने बच्चों के वैक्सीनेशन के लिए बहुत अच्छी तैयारी की है और इसी वजह से महज 3 दिन में ही 1 करोड़ से ज्यादा बच्चों को वैक्सीन लगाने का कार्य पुरा हो चुका है। बच्चों में वैक्सीनेशन को लेकर बहुत ज्यादा उत्साह देखने को मिल रहा है और पैरेन्ट्स भी बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिए उनका मनोबल बड़ा रहे हैं। लेकिन कई पैरेन्ट्स को चिंता हो रही है कि 18 और 60 प्लस के एज ग्रुप के लोगों को वैक्सीनेशन से साइड इफेक्ट हुए थे और बच्चों को भी हो सकते है। 


स्वास्थ्य विशेषज्ञ और डॉक्टर के मुताबिक वैक्सीन लगने के बाद बच्चों के हाथ पर लाल निशान के साथ एक दो दिन दर्द महसूस हो सकता है। बच्चों को हल्का बुखार आने डॉक्टर की सलाह पर ही मेडिसिन दे। बच्चों को थकान और बदन दर्द की समस्या भी होगी और इसको लेकर चिंता जाहिर नहीं करें। अगर आपको लगे कि वैक्सीनेशन के बाद कुछ बच्चों को चक्कर आ सकते हैं तो ज्यादा परेशान नहीं हो। बच्चों को वैक्सीन खाली पेट नहीं लेने दे पैरेन्ट्स इस बात का विशेष ध्यान रखें।