राजस्थान में राइट टू हेल्थ को लेकर सरकार और डॉक्टर्स के बीच तनाव बढ़ता ही जा रहा है। इसी क्रम में सोमवार को हुए प्रदर्शन में पुलिस ने डॉक्टर्स पर जमकर लाठी चार्ज किया जिसके कारण कई लोगों को चोट आई। इसके बाद डॉक्टर्स नाराज हो गए और सकरार से वार्ता करने के लिए मना कर दिया। आज भी राइट टू हेल्थ बिल के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टर्स और पुलिस के बीच झड़प हो गई। इसके बाद विधानसभा की ओर जा रहे डॉक्टर्स को पुलिस ने वाटर कैनन चलाकर तितर-बितर करने का प्रयास किया।
Doctors पर लाठी Charge करना गलत - Pratap Singh Khachariyawas
डॉक्टरों ने काम बंद कर दिया है और आरोप लगाया कि सरकार ने उनकी मांगों को बिल में शामिल नहीं किया है। डॉक्टर्स ने रातभर जयपुर के स्टैच्यू सर्किल पर धरना दिया और अब सवाई मानसिंह अस्पताल के रेजिडेंट डॉक्टर्स भी इसके समर्थन में आ गए है। सरकार बिल को विधानसभा में पास करवाने की तैयारी में है।
मुख्यमंत्री गहलोत ने डॉक्टरों से आंदोलन वापस लेने की अपील की है। उन्होंने कहा सरकार उनके साथ है और उनको काम पर लौट जाना चाहिए। इस आंदोलन के कारण प्राइवेट हॉस्पिटल में मरीजों का इलाज प्रभावित हो रहा है। इस मामले को लेकर प्रताप सिंह खाचरियावास ने अपनी बात रखी और कहा उन पर लाठीचार्ज करना गलत है।
