Monday, 5 October 2026
अभी का दौर

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन, 22 गोल्ड के साथ भारत को मिला चौथा स्थान

खेल जगत
कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का समापन, 22 गोल्ड के साथ भारत को मिला चौथा स्थान

बर्मिंघम कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 का रंगारंग समापन हो गया है और अब 4 साल बाद 23वां कॉमनवेल्थ गेम्स का आयोजन ऑस्ट्रेलिया में 2026 में होगा। कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में कुल 72 देशों के 5000 से ज्यादा खिलाडियों ने भाग लिया था।

नंबर देश गोल्डसिल्वरब्रॉन्ज
1ऑस्ट्रेलिया675754
2इंग्लैंड 576653
3कनाडा263234
4भारत221623
5न्यूजीलैंड201217

इस बार 877 मेडल बांटे गए और 97 गेम्स रिकॉर्ड एवं चार वर्ल्ड रिकॉर्ड बने हैं। समापन समारोह में भारत की तरफ से टेबल टेनिस खिलाड़ी शरत कमल और महिला बॉक्सर निकहत जरीन ध्वजवाहक की जिम्मेदारी निभाई। इस बार भारत का प्रदर्शन पिछले साल की तुलना कमजोर रहा है और कुल 61 मेडल ही जीत पाया।

इस बार 22 गोल्ड, 16 सिल्वर और 23 ब्रॉन्ज मेडल खाते में आए है और तालिका में भी एक स्थान का नुकसान हुआ है जिसके कारण चौथा स्थान मिला है। इस बार 67 गोल्ड, 57 सिल्वर और 54 ब्रॉन्ज मेडल के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पहला स्थान प्राप्त किया तो वहीं मेजबान इंग्लैंड ने 57 गोल्ड मेडल हासिल कर दूसरा एवं कनाडा ने 26 स्वर्ण पदक जीतकर तीसरा स्थान प्राप्त किया। भारत को इस बार सबसे ज्यादा 12 मेडल कुश्ती में मिले है जिसमें छह गोल्ड, एक सिल्वर और पांच ब्रॉन्ज मेडल है। 

कॉमनवेल्थ गेम्स 2022 में भारत के गोल्ड मेडलिस्ट:

नंबरखिलाड़ीखेल मेडल
1मीराबाई चनूवेटलिफ्टिंगगोल्ड 
2जेरेमी लालरिनुंगावेटलिफ्टिंगगोल्ड 
3अचिंता शेउलीवेटलिफ्टिंगगोल्ड 
4अमित पंघलबॉक्सिंगगोल्ड 
5रवि कुमार दहियाकुश्तीगोल्ड 
6नवीन कुमारकुश्तीगोल्ड 
7भाविना पटेलपैरा टेबल टेनिसगोल्ड 
8पीवी सिंधुबैडमिंटनगोल्ड 
9एल्डहॉस पॉलत्रिपल जंपगोल्ड 
10लक्ष्य सेनबैडमिंटनगोल्ड 
11अचंत शरत कमलटेबल टेनिसगोल्ड 
12पुरुष टीमटेबल टेनिसगोल्ड 
13सात्विक और चिरागबैडमिंटनगोल्ड 
14निकहत जरीनबॉक्सिंगगोल्ड 
15बजरंग पूनियाकुश्तीगोल्ड 
16दीपक पूनियाकुश्तीगोल्ड 
17वूमेन्स टीमलॉन बॉल्सगोल्ड 
18अचंत और श्रीजा अकुलाटेबल टेनिसगोल्ड 
19सुधीरपैरा पावरलिफ्टिंगगोल्ड 
20विनेश फोगाटकुश्तीगोल्ड 
21साक्षी मलिककुश्तीगोल्ड 
22नीतू घंघसबॉक्सिंगगोल्ड